लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भाँग  : स्त्री० [सं० भृँग या भृँगी] एक प्रसिद्ध क्षुप जिसकी पत्तियाँ मादक होती है, और नशे के लिए पीसकर पी जाती है। मुहावरा—भाँग छानना=भाँग की पत्तियों को पीसकर और छानकर नशे के लिए पीना। भाँग खा जाना या पी जाना=नशे की सी बातें करना। नासमझी की या पागलपन की बातें करना। घर में भूँजी भाँग न होना=बहुत ही कंगाल या दरिद्र होना। पुं० [?] वैश्यों की जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाँगड़ा  : पुं० =भँगड़ा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाँगर  : स्त्री० [हिं० भाँगना=तोड़ना] धातु आदि की गर्द या छोटे-छोटे कण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ