लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भाँत  : स्त्री० [सं० भक्ति] १. तरह। प्रकार। २. किसी चीज की बनावट या रचना का विशिष्ट ढंग या प्रकार। तर्ज। परिरूप। (डिजाइन) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाँत-भतीला  : वि० [हिं० भाँत+अनु० भतीला] [स्त्री० भाँत-भतीली] (वस्त्र) जिस पर अनेक प्रकार की आकृतियाँ बेल-बूटे आदि बने हों। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाँति  : स्त्री० [सं० भाँति] १. तरह। प्रकार। जैसे—वहाँ भाँति-भाँति की चीजें रखी हुई थी। २. चाल-ढंग। रंग-ढंग। ३. आचार-व्यवहार आदि की मर्यादा। ४. प्रथा। रीति। रंग-ढंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ