लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भागना  : अ० [सं० भाज्] १. आपत्ति, भय आदि उपस्थित होने अथवा दिखाई देने पर उससे बचने के लिए कहीं से जल्दी जल्दी चल या दौड़ कर दूर निकल जाना। पलायन करना। जैसे—सिपाही को देखते ही चोर भाग गया। संयो० क्रि०—जाना।—निकलना।—पड़ना। मुहा०—सिर पर पैर रखकर भागना=बहुत तेजी से भागना। जल्दी चलकर दूर हो जाना। २. किसी काम या बात से पीछा छुड़ाने या बचने के लिए आगा-पीछा करना। कहीं से टलने या हटने का विचार करना। जैसे—जहाँ कोई कठिन काम आता है, वहीं तुम भागना चाहते हो। संयो० क्रि०—जाना ३. किसी काम, बात या व्यक्ति को बुरा समझकर उससे बिलकुल अलग या दूर रहना। जैसे—मैं तो सदा ऐसे कामों से दूर भागता हूँ। विशेष—प्रायः लोग भ्रम से ‘दौड़ना’ के अर्थ में भी इसका प्रयोग करते हैं। जो ठीक नहीं है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ