लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भीतरचारी (रिन्)  : वि० [सं० भीत√चर् (प्राप्त होना+णिनि, उप० स०] डर-डर कर काम करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीतर  : अव्य० [सं० अभ्यंतर] १. घेरे,भवन आदि की सीमाओं के अन्तर्गत। जैसे—घर के भीतर जो चाहे सो करो। २. मन में। पुं० १. अन्दरवाला भाग। २. मन। ३. अंतःपुर। पद—भीतर का कुआँ=वह उपयोगी पदार्थ जिससे कोई लाभ न उठा सके। अच्छी पर किसी के काम न आ सकने योग्य चीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीतरा  : वि० [हिं० भीतर] भीतर या जनानेखाने में जानेवाला। स्त्रियों में आने-जानेवाला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीतरि  : अव्य०=भीतर। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीतरिया  : पुं० [हिं० भीतर] १. वल्लभ सम्प्रदाय के मंदिरों मे वह पुजारी जो गर्भ-गृह अर्थात् मंदिर के भीतरी भाग में रहकर देवता की सेवा-पूजा करता हो। २. वह जो किसी का भीतरी भेद या रहस्य जानता हो। वि०=भीतरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीतरी  : वि० [हिं० भीतर+ई (प्रत्यय)] १. भीतरवाला। अंदर का। जैसे—भीतरी कमरा, भीतरी दरवाजा। २. छिपा हुआ। गुप्त। जैसे—भीतरी बात या भेद। ३. घनिष्ठ। जैसे—भीतरी दोस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीतरी-टाँग  : स्त्री० [हिं० भीतरी+टाँग] कुश्ती का एक पेंच। जब विपक्षी पीठ पर रहता है, तब मौका पाकर खिलाड़ी भीतर ही से टाँग, मार कर विपक्षी को गिराता है। इसी को भीतरी टाँग कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ