लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भीरु  : वि० [सं० भी+क्रु] १. जिसे भय हुआ हो। डरा हुआ। २. कायर। डरपोक। पुं० [सं०] १. श्रृंगाल। गीदड़। २. बाघ। ३. एक प्रकार की ईख। स्त्री० [सं०] १. शतावरी। २. कंटकारी। भटकटैया। ३. बकरी। ४. छाया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीरुक  : पुं० [सं० भीरु+कन्] १. वन। जंगल। २. चाँदी। ३. एक प्रकार की ईख। ४. उल्लू। वि० भीरु। कायर। डरपोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीरुता  : स्त्री० [सं० भीरु+तल्+टाप्] १. भीरु होने की अवस्था या भाव। कायरता। बुजदिली। २. डर। भर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीरुताई  : स्त्री०=भीरुता। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीरु-पत्री  : स्त्री० [सं० ब० स०+ङीष्] शतमूली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीरु-हृदय  : पुं० [सं० ब० स०] हिरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भीरु  : स्त्री० [सं० भीरु] स्त्री० (डिं०) वि० =भीरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ