लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भुन  : पुं० [अनु०] मक्खी आदि के बोलने का शब्द। अव्यक्त गुंजार का शब्द। मुहा०—भुनभुन करना=कुढ़कर अस्पष्ट स्वर में कई तरह की बातें कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनगा  : पुं० [अनु०] [स्त्री० भुनगी] १. एक प्रकार का छोटा उड़नेवाला कीड़ा जो प्रायः फूलों में रहता है और शिशिर ऋतु में प्रायः उड़ता रहता है। २. पतंगा। फतिंगा। ३. बहुत ही तुच्छ पदार्थ या व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनगी  : स्त्री० [हिं० भुनगा] एक प्रकार छोटा कीड़ा जो ईख के पौधों को हानि पहुँचाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनचट्टी  : स्त्री० [?] एक प्रकार की मछली। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनना  : अ० [हिं० भुनाना का अ०] १. आग की गरमी से भूना जाना। २. तोप, बन्दूक आदि की मार से मारा जाना। ३. नोट, रुपए आदि का छोटे छोटे सिक्कों में परिवर्तित होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनभुनाना  : अ० [अनु०] १. भुनभुन शब्द होना। स० १. भुनभुन शब्द करना। २. कुढ़कर बहुत धीरे-धीरे या अस्पष्ट रूप में कई तरह की बातें कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनवाई  : स्त्री० [हिं० भुनवाना] १. भुनवाने की क्रिया या भाव। २. भुनाने के बदले में दी जानेवाली रकम। भाँज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनाई  : स्त्री०=भुनवाई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनाना  : स० [हिं० भूनना का प्रे०] १. भूनने का काम किसी दूसरे से कराना। २. किसी को कुछ भूनने में प्रवृत्त करना। ३. नोट रुपए आदि को छोटे सिक्कों में बदलवाना। अ०=भूनना (भूना जाना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुनुगा  : पुं०=भुनगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुन्नास  : पुं०- [हिं० भुँइनास] १. दे० ‘भुँइनास’। २. पुरुष की इंद्रिय। लिंग। (बाजारू)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुन्नासी  : पुं० [हिं० भुँइनास] एक प्रकार का बड़ा देशी ताला जो प्रायः दूकानों आदि में बन्द किया जाता है। इसमें लोहे का एक छोटा छड़ होता है जो ताला बन्द करने पर जमीन में किये छेद में बैठ जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ