लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भृंग  : पुं० [सं०√भृ (भरण करना)+गन्, नुट्-आगम] १. भौंरा। २. एक प्रकार का कीड़ा जिसके विषय में प्रसिद्ध है कि ढक देता है और उस पर बैठकर और डंक मार-मार कर इतनी देर तक और इतनी जोर से ‘‘भिन्न भिन्न’’ करता है कि कीड़ा भी उसी की तरह हो जाता है। २. भृंगराज पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगक  : पुं० [सं० भृंग+कन्] भृंगराज पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगज  : पुं० [सं० भृंग√जन् (उत्पन्न करना)+ड] अगरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंग-बंधु  : पुं० [ष० त०] १. कुंद का पेड़। २. कदम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगमोही  : पुं० [सं० भृंग√मुह् (मुग्ध होना)+णिच्+णिनि] १. चंपा। २. कनक चंपा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगरज  : पुं०=भृंगराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगराज  : पुं० [सं० भृंग√राज् (शोभित होना)+अच्] १. भँगरा नामक वनस्पति। भङ्गरैया। घमरा। २. दे० ‘भृंग’ कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगरीट  : पुं० [सं० भृंग√रट् (शब्द)+अच्, पृषो० सिद्धि] १. शिव के द्वारपाल। २. लोहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंग-वल्लभ  : पुं० [ष० त०] भूमि कदंब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंग-सोदर  : पुं० [ष० त०] भँगरैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगाभीष्ट  : पुं० [भृंग-अभीष्ट, ष० त०] आम का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगार  : पुं० [सं० भृंग√ऋ (गति)+अण्] १. लौंग २. सोना। स्वर्ण। ३. पानी पीने के लिए बना हुआ सोने का एक प्राचीन पात्र। ४. जल का अभिषेक करने की झारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगारि  : स्त्री० [सं० भृंग√ऋ (प्राप्त होना)+इनि] केवड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगारिका  : स्त्री० [सं० भृंगार+कन्+टाप्, इत्न] झिल्ली नामक कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगावली  : स्त्री० [सं० भृंग-आवली, ष० त०] भौरों की पाँत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगी (गिन्)  : पुं० [सं० भृंग+इनि] १. शिव जी का एक परिषद् का गण। २. वट वृक्ष। बड़ का पेड़। ३. भौंरा। ४. तितली। ५. अतिविषा। अतीस। स्त्री० [भृंग+ङीष्] भृंग नामक कीट की मादा। बिलनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगी-फल  : पुं० [सं० ब० स०] अमड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगीश  : पुं० [सं० भृगिन्-ईश, ष० त०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृंगेष्टा  : स्त्री० [सं० भृंग-इष्टा, ष० त०] १. धीकुमार। २. भारंगी। ३. युवती स्त्री। जवान औरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ