लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भों  : स्त्री० [अनु०] १. भों भों का शब्द। कुत्तों के भोंकने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंकना  : स० [भों भों] १. किसी नरम पदार्थ में कोई कड़ी तथा नुकीली चीज एकबारगी घँसाना। २. नुकीला अस्त्र किसी में धँसाना। अ०=भूकना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंगरा  : पुं० [देश०] एक प्रकार की बेल या लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंगाल  : पुं० [अं० बिगुल] एक प्रकार का बड़ा भोंपा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंचाल  : पुं०=भूकंप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंडर  : पुं०=भोडर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंड़ा  : वि० [हिं० भद्दा या भों से अनु०] [स्त्री० भोंडी] बहुत ही भद्दी और विकृत आकृतिवाला। (क्लम्जी) २. जिसमें शालीनता, शिष्टता आदि का नितान्त अभाव हो। ३. जो दोषी और लज्जित होने के कारण सिर न उठा सके। उदा०—भाँवड़े भोंडी करी भानिनि में भोरी करी।—देव। पुं० [देश०] एक प्रकार की घास और उसके दाने जिसे पशु खाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंडापन  : पुं० [हिं० भोंडा+पन (प्रत्य०)] १. ‘भोंडा’ होने की अवस्था या भाव। २. भद्दापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंडी  : स्त्री० [हिं० भोंड़ा] काले रंग की भेड़ जिसके छाती पर के बाल सफेद हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंतला  : वि०=भुथरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंतण  : वि०=मथुरा। (कुछ धारवाला)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंदू  : वि० [हिं० बुद्धू] बहुत ही सीधा-सादा और बेवकूफ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंपू  : पुं० [अनु० भों+पू (प्रत्य०)] १. फूँककर बजाया जानेवाला एक तरह का बाजा। २. वह ऊँची तथा लंबी सीटी जो समय सूचित करने के लिए कल-कारखाने बजाते हैं। ३. मोटरों आदि में शब्द करने के लिए दबाकर बजाया जानेवाला बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भों भों  : पुं० [अनु०] भूँकने की आवाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोंसला  : पुं० [देश०] महाराष्ट्र के एक राजकुल उपाधि। महाराज शिवाजी और रघुनाथ राव आदि इसी राजकुल के थे। नागपुर के महाराष्ट्र राजा लोग भोंसले ही थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ