लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मछंदर  : पुं० [सं० मत्येन्द्र] १. सुप्रसिद्ध योगी मत्स्येन्द्रनाथ। २. बहुत बड़ा मूर्ख और दुष्ट व्यक्ति। पुं०=मुंछदर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछ  : पुं०=मच्छ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछरंगा  : पुं० [हिं० मच्छ=मछली] मछली पकड़कर खानेवाला एक जल-पक्षी। राम-चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछरंझा  : पुं०=मछरंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछरिया  : स्त्री० [सं० मत्स्य] १. एक प्रकार की बुलबुल। २. मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछली  : स्त्री० [सं० मत्स्य; प्रा० मच्छ] १. सदा जल में रहने और अंडों से उत्पन्न होनेवाले जीवों का एक प्रसिद्ध और बहुत बड़ा वर्ग जिनमें फेफड़ों के स्थान पर गलफड़े होते हैं और जो पानी से बाहर निकालने पर प्रायः जल्दी मर जाते हैं। विशेष—अधिकतर मछलियों के शरीर में दोनों ओर पंख के समान अंग होते हैं, जिनसे वे जल में खूब तैर सकती हैं। इनकी अधिकतर जातियों का मांस सारे संसार में खाया जाता है। कुछ मछलियों की चरबी या तेल भी बहुत से कामों में आता है। पद—मछली का मोती=एक प्रकार का कल्पित मोती जिसके विषय में कहा जाता है कि यह मछली के पेट से निकलता है। २. मछली के आकार का बना हुआ सोने, चाँदी आदि का लटकन जो प्रायः कुछ गहनों में लगाया जाता है। ३. उक्त आकार-प्रकार की कोई रचना। ४. पुष्ट बाहों में दिखाई पड़नेवाला मांसल पेशियों का उभार। जैसे—उनकी बाँहों में मछलियाँ पड़ती थीं। क्रि० प्र०—पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछली का दाँत  : पुं० [हिं०] गँडे के आकार के एक पशु का दाँत जो प्रायः हाथी दाँतक के समान होता है और उसी नाम से बिकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछली की स्याही  : स्त्री० [हिं०] एक प्रकार का काला रोगन जो नकशे आदि बनाने के काम में आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछली-गोता  : पुं० [हिं० मछली+गोता] कुश्ती का एक पेंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछली-डंड  : पुं० [हिं० मछली+डंड] एक प्रकार का डंड। (कसरत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछलीदार  : पुं० [हिं० मछली+दार (प्रत्य०)] दरी की एक प्रकार की बुनावट। वि० जिसमें मछली के आकार-प्रकार की कोई रचना बना या लगी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछलीमार  : पुं० [हिं० मछली+मार (प्रत्य०)] मछु्रआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछवा  : पुं० [हिं० मछली] १. वह नाव जिसपर बैठकर मछली का शिकार करते हैं। (लश०) २. मछुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछु्आ  : पुं० [हिं० मछ-उआ (प्रत्य०)] मछलियों का शिकार करनेवाला व्यक्ति। मछलियाँ पकड़ तथा बेचकर जीविका अर्जित करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मछेह  : पुं० [देश०] शहद की मक्खी का छत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ