लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मझ  : वि०, पुं०, क्रि० वि०=मध्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझक्का  : पुं० [हिं० माथा+झाँकना] वर पक्षवालों का विवाह के उपरान्त दुनल्हिन के घर जाकर की जानेवाली मुँह-देखनी की रसम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझधार  : स्त्री० [हिं० मझ-मध्य+धार] १. नदी आदि के बीच की धारा। २. किसी काम या बात के मध्य की स्थिति। मुहा०—(किसी को) मझधार में छोड़ना=(क) किसी को संकट की स्थिति में डालना। (ख) उक्त प्रकार की स्थिति में किसी का साथ छोड़ना। (कोई काम) मझधार में छोड़ना=अपूर्ण अवस्था में छोड़ना। अधूरा रहने देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझरासिंगही  : पुं० [हिं० मझरा ?+सींग] बैलो की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझला  : वि० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+ला (प्रत्य०)] [स्त्री० मझली] १. मध्य का। २. अवस्था, आकार आदि के विचार से दो के बीच का। एक छोटे और एक बड़े के बीच का। जैसे—(क) मझला भाई। (ख) मझली पुस्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझाना  : अ० [सं० मध्य] १. मध्य या बीच में आना या पहुँचना। २. प्रविष्ट होना। सं० १. मध्य या बीच में करना या लाना। २. प्रवेश कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझार  : क्रि वि० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+आर (प्रत्य०)] मध्य में। पुं० बीच या मध्य का अंश या भाग।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझावना  : अ०, स०=मझाना। अ०=मझियाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझिया  : स्त्री० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+इया (प्रत्य०)] उन पट्टियों में से हर एक जो गाड़ी, सग्गड़ आदि के पेंदे में लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझियाना  : स० [हिं० मास=मध्य+इयाना (प्रत्य०)] किसी चीड को मध्य में ले जाना। अ० नाव खेना। अ० स०=मझाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझियारा  : वि० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+इयारा (प्रत्य०)] १. मध्य संबंधी। २. जो मध्य में स्थिति हो। बीच का। ३. मझला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझु  : सर्व० १.=मैं। २.=मेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझुआ  : पुं० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+उआ (प्रत्य०)] हाथ में पहनने की मठिया नामक चूड़ियों में कोहनी की ओर से पड़नेवाली दूसरी चूड़ी जो पछेला के बाद होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझेरू  : पुं० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+एरू (प्रत्य०)] जुलाहों के ऊड़ी नामक औजार के बीच में लकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझेला  : पुं० [देश०] एक तरह का सूजा जिससे मोची जूतों के तले सीते हैं। पुं०=झमेला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझोला  : वि० [सं० मध्य, प्रा० मज्झ+ओला (प्रत्य०)] १. मध्यम आकार का। न बहुत छोटा और न बहुत बड़ा। २. मध्य या बीच का। मझला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मझोली  : स्त्री० [हिं० मझोला] १. एक प्रकार की बैलगाड़ी जिसमें प्रायः जनानी सवारी बैठती है २. टेकुरी की तरह का एक औजार जिससे जूते की नोक सी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ