लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मटिया  : वि० [हिं० मिट्टी] १. मिट्टी का सा। २. मिट्टी का बना हुआ। जैसे—मटिया साँप। २. खाकी। मटमैला। पुं० मिट्टी का बरतन। स्त्री०=मिट्टी। पुं० [?] कजला या लटोरा नाम का पक्षी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटियाना  : स० [हिं० मिट्टी] १. किसी चीज पर मिट्टी लगाना, अथवा मिट्टी से युक्त करना। २. (कपड़े) मिट्टी में लथेड़ना। ३. बरतन, हाथ आदि मिट्टी मलकर धोना और साफ करना। अ०=महटियाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटिया-फूस  : वि० [हिं० मिट्टी+फूस] इतना अधिक जर्जर, वृद्ध और दुर्बल कि मानों मिट्टी और फूस के योग से बना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटिया-मसान  : वि० [हिं० मटिया+मसान] १. बहुत ही तुच्छ या हीन। गया-बीता। २. टूटा-फूटा। नष्ट-प्राय। पुं० उजड़ा हुआ स्थान या खँडहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटिया-मेट  : पुं० दे० ‘मलिया-मेट’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटियार  : पुं० [हिं० मिट्टी+आर (प्रत्य०)] चिकनी मिट्टीवाला प्रदेश जो बहुत अधिक उपजाऊ होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटियारा दुम्मट  : स्त्री० [हिं०] ऐसी भूमि जिसमें मटियार और दुम्मट दोनों के तत्त्व हों। (क्ले लोम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मटियाला  : वि०=मटमैला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ