लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मठ  : पुं० [सं०√मठ् (निवास कनरा)+क] १. वह मकान जिसमें साधु-संन्यासी रहते हों। २. देवालय। मन्दिर। उदा०—मठ-पूतली पाखाण-मय।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठधारी (रिन्)  : पुं० [सं० मठ√धृ (रखना)+णिनि, उप० स०] वह साधु या महंत जो मठ का प्रधान अधिकारी हो। मठाधीश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठ-पति  : पुं० [ष० त०]=मठधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठर  : वि० [सं० मन् (जानना)+अरन्, न्=ठ्] जो नशे में हो। मद-मत्त। पुं० एक प्राचीन ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठरना  : पुं० [?] कसेरों, सुनारों आदि का एक औजार जिससे वे धातु के पत्तरों या चद्दरों को पीटते हैं। अ० पत्तर, चद्दर आदि का उक्त उपकरण से पीटा जाना। स० दे० ‘मठारना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठरी (ली)  : स्त्री० [सं० मेठ] =मुट्ठ। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठा  : पुं० [सं० मथन] दही का वह घोल जिसमें से मक्खन निकाल लिया गया हो। तक्र। मही। लस्सी। मुहा०—मठे मूसल की हाँकना=बढ़-बढ़कर इधर-उधर की बातें कहना। उदा०—गया था, अब लगा है मठा मूसल की हाँकने।—वृन्दावनलाल वर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठाधीश  : पुं० [सं० मठ-अधीश, ष० त०] मठ में रहनेवाले साधुओं का प्रधान। महन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठान  : पुं०=मठरना (औजार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठारना  : स० [हिं० मठरना] १. कसेरों, सुनारों आदि का मठरना नामक औजार से पत्तरों या चद्दरों को पीटना। २. पत्तरों, चद्दरों आदि को पीट कर गोलाई में लाना। स० [?] १. गूँथे हुए आटे को इस प्रकार हाथों से मसलना तथा सँवारना कि उसमें लस उत्पन्न हो जाय। २. धीरे धीरे तथा बना-सँवार कर कोई बात कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठारा  : पुं० [हिं मठारना] १. मठारने की क्रिया या भाव। २. किसी बात को सुधारने-सँवारते हुए उसकी पुष्टि करने की क्रिया या भाव। जैसे—उन्हें जो वक्तृता देनी थी, उसी पर मठारा दे रहे थे। क्रि० प्र०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठिया  : स्त्री० [हिं० मठ+इया (प्रत्य०)] छोटा मठ। स्त्री० [?] काँसे या फूल की बनी हुई चूड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठी (ठिन्)  : पुं० [सं० मठ+इनि] मठ का अधिकारी। मठाधीश। स्त्री० [हिं० मठ] छोटा मठ। मठिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठुलिया, मठुली  : स्त्री०=मट्ठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठोठा  : पुं० [?] कूएँ की जगत्।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठोर  : स्त्री० [हि० मट्ठा] १. वह बड़ी मटकी जिसमें दही मथा जाता है। २. नील पकाने का माठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठोरना  : स० [हिं० मठारना] १. किसी लकड़ी को खरीदने के लिए रंदा लगाकर ठीक करना। २. दे० ‘मठारना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठोलना  : स० [हिं० मठोला+ना (प्रत्य०] हास्त-मैथुन करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठोला  : पुं० [हिं० मुट्ठी+ओला (प्रत्य०)] मुट्ठी में लिंग पकड़कर उसे सहलाते हुए वीर्य-पात करना। हस्त-मैथुन। उदा०—लड्डू में न पेड़े में, न बर्फी में मजा है, जो मर्दे-मुजर्रद के मठोलों में मजा है।—नजीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मठौरा  : पुं० [हिं मठोरना] एक प्रकार का रंदा जिससे लकडी रंद कर खरादने आदि के योग्य बनाते हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ