लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मदंग  : पुं० [सं० मृदंग] एक प्रकार का बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदंध  : वि०=मदांध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद  : पुं० [सं०√मद्+अप्] १. मादक द्रव्य खाने या पीने से होनेवाली वह उद्वेगपूर्ण अवस्था जिसमें मस्तिष्क ठीक तरह से काम नहीं करता। नशा। २. अपनी किसी विशिष्टता या श्रेष्ठता के कारण उत्पन्न होनेवाली वह मानसिक स्थिति जिसमें मनुष्य औरों को इस प्रकार तुच्छ या हीन समझने लगता है, मानो उसने किसी मादक द्रव्य का सेवन किया हो। निदंनीय अहंकार या गर्व। यह अभिमान का एक निकृष्ट प्रकार माना जाता है। ३. उन्मत्तता। पागलपन। ४. अज्ञान या प्रमाद के कारण होनेवाला मतिभ्रम। ५. वह मानसिक अवस्था जिसमें यौवन अथवा किसी प्रकार की वासना के कारण उचित-अनुचित या भले-बुरे का विशेष ध्यान नहीं रह जाता। मस्ती। मुहा०—मद पर आना=(क) युवा होना। (ख) तीव्र या प्रबल उमंग में होना। (ग) काम-वासना से उन्मत्त होना। ६. वह गंधयुक्त द्राव से मतवाले हाथियों की कनपटियों से बहता है। दान। ७. मद्य। शराब। ८. कस्तूरी। ९. शहद। १॰. वीर्य। ११. कामदेव। मदन। वि० १. मतवाला। मत। २. बहुत अधिक प्रसन्न या मत्त। स्त्री० [अ०] १. वह लंबी लकीर जिसके नीचे लेखा या हिसाब लिखा जाता है। शीर्षक। २. लेखे या हिसाब का वह विशिष्ट भाग जो किसी कार्य या व्यक्ति के नाम से अलग रखा जाता है। खाता। जैसे—ये १0) भी इसी मद में लि जायँगे। ३. कार्य या कार्यालय का विभाग। सरिश्ता। ४. समुद्र की ऊँची लहर। ज्वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदक  : स्त्री० [हिं० मद+क (प्रत्य०)] तंबाकू की तरह पीने का एक मादक पदार्थ जो अफीम के योग से बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकची  : पुं० [हिं० मादक+ची (प्रत्य०)] वह जो मदक पीता हो। मदक पीनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकट  : पुं० [सं० मद√कट् (प्रकट करना)+अच्] १. साँड़। २. नपुंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-कर  : वि० [ष० ०त०] जिससे मद उत्पन्न हो। मद-कारक। पुं० धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-कल  : वि० [ब० स०] [स्त्री० मद-कला] १. मत्त। मतवाला। २. उन्मत्ता। पागल। ३. जो किसी प्रकार के मद से विह्वल हो रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकी  : पुं०=मदकची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदकृत्  : वि० [सं० मद√कृ (करना)+क्विप्+तुक्] १. उन्माद-कारक। २. मादक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदखूला  : स्त्री० [अ० मद्खूलः] वह स्त्री जिसे बिना विवाह किये ही पत्नी बनाकर घर में रख ले। गृहीता। रखनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-गंध  : पुं० [ब० स०] १. छतिवन। २. मद्य। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदगंधा  : स्त्री० [सं० मदगंध+टाप्] १. मदिरा। शराब। २. अतसी। मलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-गमन  : पुं० [ब० स०] भैंसा। महिष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदगल  : वि० [सं० मदकल] मत्त। मस्त। पुं०=मदगल (मिठाई)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदगलित  : वि० [सं० मदकल] मदमत्त। उदा०—गमे गमे मदगलित गुडंता।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदध्नी  : स्त्री० [सं० मद√हन् (मारना)+ट+ङीष्] पोई नाम का साग। पूतिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-जल  : पुं० [सं० कर्म० स०] हाथी का मद। दान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदत  : स्त्री०=मदद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदद  : स्त्री० [अ०] १. वह कार्य या सेवा जो किसी कार्यकर्ता के काम के संपादन में की जाय। सहायता। २. वह धन जो किसी की उद्देश्य सिद्धि, जीविका, निर्वाह आदि के लिए उसे दिया जाय। ३. वे पदार्थ या व्यक्ति जो किसी काम को पूरा करने के लिए भेजे जायँ। ४. नौकरों, मजदूरों आदि को दिया या बाँटा जानेवाला पारिश्रमिक अथवा वेतन का कुछ अंश। क्रि० प्र०—बाँटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदद-खर्च  : स्त्री० [अ० मदद+फा० खर्च] १. वह धन जो किसी की सहायता के लिए दिया जाय। २. किसी काम के लिए अग्रिम दिया जानेवाला धन। पेशगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मददगार  : वि० [अ० मदद+फा० गार (प्रत्य०)] मदद या सहायता करने वाला सहायक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन  : पुं० [सं०√मद्+णिच्+ल्यु—अन] १. काम-देव। २. रति-क्रीड़ा। संभोग। ३. कामशास्त्र के अनुसार एक प्रकार का आलिंगन जिसमें नायक अपना एक हाथ नायिका के गले में डालकर और दूसरा हाथ मध्यदेश में लगाकर उसका आलिंगन करता है। ४. महादेव के चार प्रधान अवतारों में से तीसरे अवतार का नाम। ५. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जन्म से सप्तम गृह का नाम। ६. एक प्रकार के गीत। ७. मैना नामक पक्षी। ८. मैनफल। ९. धतूरा। १॰. खदिर। खैर। ११. मौलसिरी। १२. भौंरा। १३. मोम। १४. अखरोट। १५. प्रेम। स्नेह। १६. रूपमाल नामक छंद का दूसरा नाम। १७. खंजन पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-कंटक  : पुं० [सं० मध्य० स०] साहित्य में सात्विक रोमांच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनक  : पुं० [सं० मदन+कन्] १. मदन वृक्ष। मैन फल। २. दमनक या दौना नाम का पौधा। ३. मोम। ४. खदिर। खैर। ५. मौलसिरी। ६. धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-कदन  : पुं० [ष० त०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-गृह  : पुं० [ष० त०] १. योनि। भग। २. फलित ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में सातवाँ स्थान। ३. मदनहर नामक छन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-गोपाल  : पुं० [उपमि० स०] श्रीकृष्णचन्द्र का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-चतुर्दशी  : स्त्री० [मध्य० स०] चैत्र शुक्ल चतुर्दशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-ताल  : पुं० [ष० त०] संगीत में, एक प्रकार का ताल जिसमें पहले दो द्रुत और अंत में दीर्घ मात्रा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-त्रयोदशी  : स्त्री० [मध्य० स०] चैत्र शुक्ल त्रयोदशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-दमन  : पुं० [ष० त०] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-दिवस  : पुं० [ष० त०] मदनोत्सव का दिन। वसंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-दोला  : स्त्री० [ष० त०] संगीत में, इन्द्र ताल के छः भेदों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-द्वादशी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] चैत्र द्वादशी जो मदन महोत्सव के अन्तर्गत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-नालिका  : स्त्री० [ष० त०] वह स्त्री जिसका विश्वास न हो। दुश्चरित्रा या भ्रष्टा स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-पति  : पुं० [ष० त०] १. इन्द्र। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-पाठक  : पुं० [ष० त०] कोकिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-फल  : पुं० [सं० मध्य० स०] मैनफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनबान  : पुं० [सं० मदनबाण] एक प्रकार का बेला और उसका फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-भवन  : पुं० [सं० ष० त०] योनि। भग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मनोरमा  : स्त्री० [उपमि० स०] केशव के मतानुसार सवैया का एक भेद जिसे दुर्मिल भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मनोहर  : पुं० [उपमि० स०] दंडकवृत्त का एक भेद जिसे मनहर भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मस्त  : पुं० [हिं० मदन+मस्त] १. जंगली सूरन का सुखाया हुआ टुकड़ा जिसका प्रयोग औषध में होता है। २. चंपा के फूल का एक भेद जिसकी गन्ध बहुत उग्र होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मोहत्सव  : पुं० [ष० त०] प्राचीन भारत का एक उत्सव जो चैत्र शुक्ल-द्वादशी से चुतर्दशी पर्यन्त होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मोदक  : पुं० [ष० त०] केशव के मतानुसार सवैया छंद का एक भेद जिसे सुंदरी भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मोहन  : पुं० [ष० त०] कृष्णचन्द्र का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-ललिता  : स्त्री० [सुप्सुपा स०] एक प्रकार का वर्णक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में सोलह वर्ग होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-लेख  : पुं० [सं० मध्य० स०] प्रेमी और प्रेमिका के पारस्परिक प्रेम-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-शलाका  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] १. मैना। ३. कोयल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-सदन  : पुं० [ष० त०] १. भग। योनि। २. फलित ज्योतिष के अनुसार, जन्म-कुंडली का सातवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-सारिका  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] मैना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-हर  : पुं० [ष० त०] = मदनहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-हरा  : स्त्री० [सं० मदनहार+टाप्] चालीस मात्राओं के एक छंद का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनांकुश  : पुं० [मदन-अंकुश, ष० त०] १. लिंग। २. नख-क्षत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनांतक  : पुं० [मदन-अंतक, ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनांध  : वि० [मदन-अंध, तृ० त०] कामांध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदना  : स्त्री० [सं० मदन+टाप्] मैना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनाग्रक  : पुं० [सं० मदन-अग्रक, ब० स०+कप्] कोदों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनायुध  : पुं० [सं० मदन-आयुध, ष० त०] १. कामदेव का अस्त्र। २. भग। योनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनारि  : पुं० [मदन-अरि, ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनालय  : पुं० [मदन-आलय, ष० त०] १. भग। योनि। २. फलित ज्योतिष के अनुसार जन्म-कुंडली में का सातवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनावस्था  : स्त्री० [मदन, अवस्था, ष० त०] वह अवस्था जिसमें काम-वासना बहुत प्रबल हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनास्त्र  : पुं० [मदन-अस्त्र, ष० त०]=मदनायुध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनी  : स्त्री० [सं० मदन+ङीष्] १. मद्य। शराब। २. कस्तूरी। ३. मेथी। ४. घौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनीय  : वि० [सं०√मद्+अनीयर्] नशा उत्पन्न करने या लानेवाला मादक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनोत्सव  : पुं० [मदन-उत्सव, च० त० या ष० त०] मदन-महोत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनोत्सवा  : स्त्री० [मदन-उत्सव, ब० स०,+टाप्] अप्सरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनोद्यान  : पुं० [मदन-उद्यान , च० त० या ष० त०] प्रमोद-वन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदपी  : वि०=मद्यप (शराबी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-प्रयोग  : पुं० [ष० त०] हाथियों का मद बहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-प्रस्त्रवण्  : पुं० [ष० त०] दे० ‘मदप्रयोग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदफन  : पुं० [अ० मद्रफ़न] वह स्थान जहाँ मुरदे गाड़े जाते हैं। कब्रिस्तान। वि० १. जमीन में गाड़ा हुआ। गुह्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदभंजिनी  : स्त्री० [सं० मद√भञ्ज् (भंग करना)+णिनि+ङीष्] शतमूली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-मत्त  : वि० [सं० तृ० त०] १. (हाथी) जो मद बहने के कारण मस्त हो। २. मतवाला। मत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदयंतिका  : स्त्री० [सं०√मद् (मतवाला होना)+णिच्—झच्+अन्त,+ङीष्+कन्+टाप्, ह्रस्व] मल्लिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदयित्नु  : पुं० [सं०√मद्+णिच्+इत्नुच्] १. कामदेव। २. मद्य। शराब। ३. कलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदर  : पुं० [सं० मंडल] मँडराने की क्रिया या भाव। उदा०—ब्रज पर मदर करत है काम।—सुर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदरज  : पुं०=मकरंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदरसा  : पुं० [अ० मदरिसः] पाठशाला। विद्यालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदरास  : पुं० १. दक्षिण भारत का एक प्रदेश जो अब कई राज्यों में विभक्त हो गया है। २. उक्त प्रदेश की एक प्रसिद्ध नगरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदरासी  : वि० [हिं० मदरास] मदरास का। पुं० मदरास का रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-लेखा  : स्त्री० [ष० त०] एक प्रकार की वर्णिक वृत्ति जिसके प्रत्येक चरण में सात सात वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-विक्षिप्त  : वि० [तृ० त०] मद से पागल। मदमस्त। पुं० मतवाला हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-शाक  : पुं० [ब० स०] पोई का साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदसार  : पुं० [सं० मद्√सृ (गति)+णिच्+अण्] शहतूत का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदह  : स्त्री० [अ०] प्रशंसा। तारीफ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद-हेतु  : पुं० [ष० त०] धौ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदहेसहाबा  : स्त्री० [अ० मदह-ई-साहबः] मुहर्रम के दिनों में सुश्री संप्रदाय वालों द्वारा पढ़ी जानेवाली वे कविताएँ जिनमें मुहम्मद साहब और उनके साथियों की प्रशंसा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदहोश  : वि० [फा०] नशे के कारण जिसके होश ठिकाने न हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदहोशी  : स्त्री० [फा०] मदहोश होने की अवस्था का भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदांतक  : पुं० [अद-अंतक, ष० त०] मदात्यय नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदांध  : वि० [मद-अंध, तृ० त०] [भाव० मदांधता] मद अर्थात् किसी गुण आदि की अधिकता के फलस्वरूप जो अंधा या विवेकहीन हो रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदांधता  : स्त्री० [सं० मदांध+तल्+टाप्] मदांध होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदाखिल  : स्त्री० [अ०] लगान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदाखिलत  : स्त्री० [अ०] १. दाखिल होने की क्रिया या भाव। प्रवेश। २. बीच में दखल देने की क्रिया या भाव। ३. बँध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदाखिलत बेजा  : स्त्री० [अ० मदाखिलत+फा० बेजा] १. अनुचित रूप से किया जानेवाला प्रवेश। २. अनुचित रूप से दखल देने की क्रिया या भाव। अनुचित हस्तक्षेप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदाढ्य  : पुं० [मद-आढ्य, तृ० त०] ताड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदात्यय  : पुं० [सं० मद-अत्यय, ब० स०] बहुत अधिक मदिरा या शराब पीने के फल-स्वरूप उत्पन्न होनेवाले कई प्रकार के शारीरिक विकार (एल्कोहलिज़्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदानि  : वि० [?] कल्याण करनेवाला। मंगलकारक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदार  : पुं० [सं०√मद्+आरन्] १. हाथी। २. सूअर। ३. एक प्रकार का गंध द्रव्य। ४. आक नाम का पौधा। वि० चालाक। धूर्त्त। पुं० [अ०] १. दौरा करने का रास्ता। भ्रमण-मार्ग। २. ग्रहों के भ्रमण का मार्ग। कक्षा। ३. आधार। आश्रय। पद—दार मदार। ४. मुसलमानों के एक पीर। पुं०=मदारी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदार-गदा  : पुं० [हिं० मदार+गदा] धूप में सुखाया हुआ मदार का दूध जो प्रायः औषध के रूप में काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदारिया  : पुं० [देश०] एक प्रकार का मिट्टी का हुक्का। (अवध) पुं०=मदारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदारी  : पुं० [अ० मदार] १. वह जो बन्दर, भालू आदि नचाकर जीविका चलाता हो। कलंदर। २. जादू आदि के खेल दिखानेवाला बाजीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदालसा  : स्त्री० [सं०] पुराणानुसार विश्वावसु गंधर्व की कन्या जिसे पातालकेतु दानव ने उठा ले जाकर पाताल में रखा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदालापी (पिन्)  : पुं० [सं० मद+आ√लप् (बोलना)+णिनि] [स्त्री० मदालापिनी] कोकिला। कोयल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदालु  : वि० [सं० मद+आलुच्] १. जिससे मद झरता हो। २. मस्त।।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदाह्व  : पुं० [मद-आह्व, ब० स०] कस्तूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदि  : स्त्री० [सं०√मृद् (चूर्ण करना)+इनि, पृषो० सिद्धि] हेंगा। पटेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिया  : स्त्री० [फा० मादा] पशुओं में स्त्री जाति। स्त्री जाति का जानवर। मादा। जैसे—कबूतर की मदिया=कबूतरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिर  : स्त्री० [सं०√मद्+किरच्] लाल खैर। वि० मद से भरा हुआ। उदा०—गूँजते हुए मदिर धुन में वासना के गीत।—प्रसाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिरा  : स्त्री० [सं० मदिर+टाप्] १. कुछ विशिष्ट प्रकार के अन्नों, फलों, रसों आदि को सड़ाकर उनका भभके से खींचकर निकाला जानेवाला नशीला रस। २. शराब। २. कामदेव की पत्नी। रति। ३. बाइस अक्षरों का एक वर्णिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में सात भगण और अंत में एक गुरु होता है। इसे मालिनी, उमा और दिवा भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिराक्ष  : वि० [मदिर-अक्ष, ब० स०+अच्] [स्त्री० मदिराक्षी] मस्त आँखोंवाला। मत्तलोचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिराभा  : स्त्री० [मदिरा-आभा, ष० त०] मदिरा की आभा या आभास। जैसे—स्वर्णोदय सी अंतर्मन में मदिरामा भरती तुम क्षण में।—पंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिरायत  : वि० [सं० मदिरायतन] मद से भरा हुआ। मदिर। जैसे—मदिरायत नयन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिरालय  : पुं० [मदिरा-आलय, ष० त०] शराबखाना। कलवरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदिरालस  : वि० [सं० मदिरा-अलस, तृ० त०] [स्त्री० मदिरालसा] अधिक शराब पीने के बाद जिसे बहुत आलस्य आ रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदी  : स्त्री०=मदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदीना  : पुं० [अ० मदीनः] अरब का एक प्रसिद्ध नगर जहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब की समाधि है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदीय  : वि० [सं० अस्मद्+छ—ईय, मदादेश] [स्त्री० मदीया] मेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदीला  : वि० [सं० मद+हिं० ईला (प्रत्य०)] [स्त्री० मदीली] १. मद से युक्त। मदिर। २. नशा लानेवाला। नशीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदुकल  : पुं० [?] ऐसा दोहा जिसके प्रत्येक चरण में १३ गुरु और २२ लघु मात्राएँ हों। गयंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदुरा  : पुं० [?] काठ का बना हुआ एक प्रकार का कड़ा जो योगी हाथ में पहनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदोत्कट  : वि० [सं० मद-उत्कट, तृ० त०] मद से उन्मत्त। पुं० मस्त हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदोदाग्र  : वि० [सं० मद-उदग्र, तृ० त०] मत्त। मतवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदोद्धत  : वि० [सं० मद-उद्धत, तृ० त०] १. मदोन्मत्त मत्त। २. बहुत बड़ा अभिमानी या घमंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदोन्मत्त  : वि० [सं० मद-उन्मत्त, तृ० त०] १. जो मद या नशे के कारण उन्मत्त हो रहा हो। मदांध। २. जो धन, बल आदि की अधिकता के फलस्वरूप बहुत घमंडी हो, इसलिए जिसे भले-बुरे का ज्ञान न रह गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदोवै  : स्त्री०=मंदोदरी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्गु  : पुं० [सं०√मस्ज् (डूबना)+ड] १. एक प्रकार का जल-पक्षी। २. पेड़ों पर रहनेवाला एक प्रकार का जंतु। ३. मंगुर या मद्गुरी नाम की मछली। ४. एक प्रकार का साँप। ५. एक प्रकार का जहाज जो जल-युद्ध में काम आता था। ६. एक पुरानी वर्ण-शंकर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्गुर  : पुं० [सं०√मद्+उरच्, नि० सिद्धि] १. मंगुर या मंगुरी नामक मछली। २. मद्गु नामक संकर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्द  : स्त्री०=मद (विभाग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्दत  : स्त्री०=मदद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्दा  : वि०=मंदा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्दाह  : वि० [अ०] [भाव० मद्दाही] मदह अर्थात् प्रशंसा या स्तुति करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्दी  : स्त्री०=मंदी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्दू  : पुं० [सं० ककुद] साँड़ का डिल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्दूसाही  : पुं० [हिं० मधुसाह] ताँबे का एक प्रकार का पुराना सिक्का जो प्रायः एक पैसे के बराबर होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्धम  : वि० १. =मद्धिम। २.=मध्यम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्धिक  : पुं० [सं०] दाख से बनाई हुई शराब। द्राक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्धिम  : वि० [सं० मध्यम] १. गतिण गुण आदि के विचार से जिसमें तेजी या प्रखरता न हो। सामान्य अवस्था की अपेक्षा कम तेज या कम प्रखर। हलका। जैसे—मद्धिम चाल, मद्धिम रोशनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्धे  : अव्य [सं० मध्ये] १. मध्य या बीच में। २. में। ३. किसी विभाग या विषय के क्षेत्र या मद में। जैसे—सौ रुपए मकान की मरम्मत मद्धे खरच हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य  : पुं० [सं०√मद्+यत्] मदिरा। शराब। सुरा (वाइन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यप  : वि० [सं० मद्य√पा (पीना)+क] जो मद्यपान करता हो। मद्य पीने का अभ्यस्त। शराबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-पान  : [ष० त०] मद्य पीने की क्रिया या भाव। शराब पीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यपाशन  : पुं० [सं० मद्यप-अशन, ष० त०] मद्य के साथ खाई जानेवाली चटपटी चीज। चाट। गजक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-पुष्पा  : स्त्री० [ब० स०,+टाप्] धातकी। धौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-बीज  : पुं० [ष० त०] १. शराब के लिए उठाया हुआ खमीर। पाँस। २. वह पदार्थ जिसके द्वारा खमीर या पाँस उठाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-मंड  : पुं० [ष० त०]=मद्यपाशन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यवासिनी  : स्त्री० [सं० मद्य-वास, ष० त०+इनि+ङीष्] धातकी। धौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यसंधान  : पुं० [ष० त०] भभके से शराब खींचने की प्रक्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्र  : पुं० [सं०√मद्र+रक्] १. पंचनद में स्थित एक प्राचीन जनपद। २. उक्त जनपद का शासक। ३. मद्र जनपद का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्रक  : वि० [सं० मद्र+कन्] १. मद्र जनपद-संबंधी। २ मद्र देश में उत्पन्न। पु० १. मद्र जनपद का शासक। २. मद्र देश का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्रकार  : वि० [सं० मद्र√कृ (करना)+अण्] मंगलकारक। शुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्र-सूता  : स्त्री० [सं० ष० त०] माद्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्रास  : पुं०=मदरास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्रासी  : वि०, पुं०=मदरासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ