लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मदन  : पुं० [सं०√मद्+णिच्+ल्यु—अन] १. काम-देव। २. रति-क्रीड़ा। संभोग। ३. कामशास्त्र के अनुसार एक प्रकार का आलिंगन जिसमें नायक अपना एक हाथ नायिका के गले में डालकर और दूसरा हाथ मध्यदेश में लगाकर उसका आलिंगन करता है। ४. महादेव के चार प्रधान अवतारों में से तीसरे अवतार का नाम। ५. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जन्म से सप्तम गृह का नाम। ६. एक प्रकार के गीत। ७. मैना नामक पक्षी। ८. मैनफल। ९. धतूरा। १॰. खदिर। खैर। ११. मौलसिरी। १२. भौंरा। १३. मोम। १४. अखरोट। १५. प्रेम। स्नेह। १६. रूपमाल नामक छंद का दूसरा नाम। १७. खंजन पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-कंटक  : पुं० [सं० मध्य० स०] साहित्य में सात्विक रोमांच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनक  : पुं० [सं० मदन+कन्] १. मदन वृक्ष। मैन फल। २. दमनक या दौना नाम का पौधा। ३. मोम। ४. खदिर। खैर। ५. मौलसिरी। ६. धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-कदन  : पुं० [ष० त०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-गृह  : पुं० [ष० त०] १. योनि। भग। २. फलित ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में सातवाँ स्थान। ३. मदनहर नामक छन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-गोपाल  : पुं० [उपमि० स०] श्रीकृष्णचन्द्र का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-चतुर्दशी  : स्त्री० [मध्य० स०] चैत्र शुक्ल चतुर्दशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-ताल  : पुं० [ष० त०] संगीत में, एक प्रकार का ताल जिसमें पहले दो द्रुत और अंत में दीर्घ मात्रा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-त्रयोदशी  : स्त्री० [मध्य० स०] चैत्र शुक्ल त्रयोदशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-दमन  : पुं० [ष० त०] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-दिवस  : पुं० [ष० त०] मदनोत्सव का दिन। वसंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-दोला  : स्त्री० [ष० त०] संगीत में, इन्द्र ताल के छः भेदों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-द्वादशी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] चैत्र द्वादशी जो मदन महोत्सव के अन्तर्गत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-नालिका  : स्त्री० [ष० त०] वह स्त्री जिसका विश्वास न हो। दुश्चरित्रा या भ्रष्टा स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-पति  : पुं० [ष० त०] १. इन्द्र। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-पाठक  : पुं० [ष० त०] कोकिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-फल  : पुं० [सं० मध्य० स०] मैनफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनबान  : पुं० [सं० मदनबाण] एक प्रकार का बेला और उसका फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-भवन  : पुं० [सं० ष० त०] योनि। भग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मनोरमा  : स्त्री० [उपमि० स०] केशव के मतानुसार सवैया का एक भेद जिसे दुर्मिल भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मनोहर  : पुं० [उपमि० स०] दंडकवृत्त का एक भेद जिसे मनहर भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मस्त  : पुं० [हिं० मदन+मस्त] १. जंगली सूरन का सुखाया हुआ टुकड़ा जिसका प्रयोग औषध में होता है। २. चंपा के फूल का एक भेद जिसकी गन्ध बहुत उग्र होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मोहत्सव  : पुं० [ष० त०] प्राचीन भारत का एक उत्सव जो चैत्र शुक्ल-द्वादशी से चुतर्दशी पर्यन्त होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मोदक  : पुं० [ष० त०] केशव के मतानुसार सवैया छंद का एक भेद जिसे सुंदरी भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-मोहन  : पुं० [ष० त०] कृष्णचन्द्र का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-ललिता  : स्त्री० [सुप्सुपा स०] एक प्रकार का वर्णक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में सोलह वर्ग होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-लेख  : पुं० [सं० मध्य० स०] प्रेमी और प्रेमिका के पारस्परिक प्रेम-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-शलाका  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] १. मैना। ३. कोयल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-सदन  : पुं० [ष० त०] १. भग। योनि। २. फलित ज्योतिष के अनुसार, जन्म-कुंडली का सातवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-सारिका  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] मैना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-हर  : पुं० [ष० त०] = मदनहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदन-हरा  : स्त्री० [सं० मदनहार+टाप्] चालीस मात्राओं के एक छंद का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनांकुश  : पुं० [मदन-अंकुश, ष० त०] १. लिंग। २. नख-क्षत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनांतक  : पुं० [मदन-अंतक, ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनांध  : वि० [मदन-अंध, तृ० त०] कामांध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदना  : स्त्री० [सं० मदन+टाप्] मैना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनाग्रक  : पुं० [सं० मदन-अग्रक, ब० स०+कप्] कोदों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनायुध  : पुं० [सं० मदन-आयुध, ष० त०] १. कामदेव का अस्त्र। २. भग। योनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनारि  : पुं० [मदन-अरि, ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनालय  : पुं० [मदन-आलय, ष० त०] १. भग। योनि। २. फलित ज्योतिष के अनुसार जन्म-कुंडली में का सातवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनावस्था  : स्त्री० [मदन, अवस्था, ष० त०] वह अवस्था जिसमें काम-वासना बहुत प्रबल हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनास्त्र  : पुं० [मदन-अस्त्र, ष० त०]=मदनायुध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनी  : स्त्री० [सं० मदन+ङीष्] १. मद्य। शराब। २. कस्तूरी। ३. मेथी। ४. घौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनीय  : वि० [सं०√मद्+अनीयर्] नशा उत्पन्न करने या लानेवाला मादक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनोत्सव  : पुं० [मदन-उत्सव, च० त० या ष० त०] मदन-महोत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनोत्सवा  : स्त्री० [मदन-उत्सव, ब० स०,+टाप्] अप्सरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मदनोद्यान  : पुं० [मदन-उद्यान , च० त० या ष० त०] प्रमोद-वन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ