लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मरत  : पुं० [सं०√मृ(जाल)+अतच्, गुण] मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मरतबा  : पुं० [अ० मर्तबः] १. पद। पदवी। २. दफा। पारी। बार। जैसे—दूसरी मरतबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मरतबान  : पुं० [सं० अमृतबान] चीनी मिट्टी का बना हुआ एक प्रसिद्ध आधान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मरता  : वि० [हिं० मरना] जो मरने के सन्निकट हो। जैसे—मरता क्या नहीं करता। (कहा०)। पद—मरते जीते=बहुत ही कठिनता से और जैसे-तैसे। मरते दम तक=प्राण निकलने के समय तक। जीवन के अन्तिम क्षणों तक। मरते मरते=(क) ठीक मृत्यु के समय। जैसे—(क) वह मरते-मरते यह बात कह गया था। (ख) ठीक मृत्यु से समय तक। जैसे—वह मरते मरते मर गया, पर कभी कभी किसी से दबा नहीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ