लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मर्कट  : पुं० [सं०√मर्क्+अटज्] १. बंदर। २. मकड़ा। ३. हड़गीला। ४. एक प्रकार का विष। ५. दोहे का वह भेद जिसमें १७ गुरु और १४ लघु मात्राएँ होती हैं। ६. छप्पय का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कटक  : पुं० [सं मर्कटजे कन्] १. बंदर। २. मकड़ा। ३. एक प्रकार की मछली। ४. मड़आ नामक कदन्न। ५. मकरा नामक घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कट-तिंदुक  : पुं० [सं० मध्य० स०] कुपीलु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कटपाल  : पुं० [सं० मर्कट√पाल् (बचाना)+णिच्+अच्] सुग्रीव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कट-पिप्पली  : स्त्री० [सं० ष० त०] अपमार्ग। चिचड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कट-प्रिय  : पुं० [सं० ष० त०] खिरनी का पेड़ और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कट-वास  : पुं० [सं० ष० त०] मकड़ी का जाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कट-शीर्ष  : पुं० [सं० ष० त०] हिंगुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कटी  : स्त्री० [सं० मर्कट+ङीष्] १. बंदरी। मादा बन्दर। बँदरिया। २. मकड़ी। ३. केवाँच। कौंछ। ४. अपामार्ग। चिचड़ा। ५. अजमोदा। ६. एक प्रकार का करंज। ७. छंदशास्त्र में ९ प्रत्ययों में से अन्तिम प्रत्यय जिसके द्वारा मात्रा के प्रस्तार में छंद के लघु, गुरु, कला और वर्णों की संख्या का परिज्ञान होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मर्कटेंदु  : पुं० [सं० मर्कट-इंदु, स० त०] कुचला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ