लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मला  : स्त्री० [स० मल+अच्+टाप्] १. चमड़ा। २. चमड़े से बना हुआ पदार्थ। २. काँसा नामक धातु। ३. भू-आंवला। ४. बिच्छू का डंक। ५. आँवा हल्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाई  : स्त्री० [हिं० मलना] १. मलने की क्रिया या भवा। २. मलने का पारिश्रमिक या मजदूरी। स्त्री० [देश] १. वह गाढ़ा चिकना अंश जो दूध उबालने पर उसके ऊपर जमने और तैरने लगता है० दूध की साढ़ी। क्रि० प्र०—आना।—जमना। पड़ना। २. किसी चीज का उत्तम सार भाग। पुं० दूध की मलाई या साढ़ी की तरह का सफेद रंग जिसमें कुछ हलकी बादामीयत भी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाकर्शी (र्षिन्)  : पुं० [स०मल+आ√कृष् (घसीटना)+णिनि, दीर्घ, नलोप] [स्त्री० मलाकर्षिणी] भंगी। मेहतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाका  : स्त्री० [स० अमल√अक् (जाना)+अच्+टाप्] १. कामिनी। स्त्री। २. रंडी। वेश्या। ३. दूती। ४. मादा हाथी। हथिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाट  : पुं० [स० मलपट्ट] एक प्रकार का मोटा तथा मजबूत कागज जिसमें छापे, लिखाई आदि के काम आनेवाले कागजों के दस्ते या रीम लपेटे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलान  : वि० =म्यान। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलानि  : स्त्री०=म्लानि। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलापह  : वि० [स० मल+अप्√हन् (मारना)+ड] [स्त्री० मलापहा] १. मलनाशक। २. पापनाशक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलापोह  : पुं० [सं०] मल या पाखाना कहीं से हटाकर दूर फेंकने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाबार  : पुं० [सं० मलय+वार=किनारा] आधुनिक केरल राज्य का एक प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाबारी  : वि० [हिं० मलाबार] मलाबार-सम्बन्धी। पुं० मलाबार का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलामत  : स्त्री० [अ०] १. किसी के कोई बुरा कार्य करने पर की जानेवाली उसकी निन्दा या भर्त्सना। पद—लानत-मलामत। २. खिड़की। डाँट। ३. मल। गंदगी। क्रि० प्र०—निकलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलामती  : वि० [फा०] १. जिसकी मलामत की गयी हो। २. जो मलामत किये जाने के योग्य हो। दुतकारे या फटकारे जाने का पात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलायतन  : वि० =मलिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलायन  : वि=मलिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाया  : पुं० [सं० मलय] बर्मा के दक्षिण में स्थित एक द्वीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलार  : पुं० [सं० मल्लार] संगीत शास्त्रानुसार एक प्रसिद्ध राग जो वर्षा ऋतु में सायंकाल अथवा रात के समय गाया जाता है। मुहावरा—मलार गाना=बहुत निश्चित और प्रसन्न होकर कुछ कहना, विशेषतः गाना। जैसे—आप दिन भर बैठे मलार गाया करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलारि  : पुं० [स० मलअरि, ष० त०] क्षार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलारी  : स्त्री० [सं० मल्लारी] बसंत राग की एक रागिनी (संगीत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाल  : पुं० [अ०] १. मन में होनेवाला दुःख। रंज। मुहावरा—(दिल का) मलाल निकालना=कुछ कह-सुनकर अथवा बक-झककर मन में दबा हुआ दुःख कम करना। २. पश्चात्ताप। ३. उदासीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलावरोध  : पुं० [सं० मल-अवरोध, ष० त०] १. मल का रुकना। २. पेट से मल का ठीक तरह से नहीं, बल्कि बहुत रुक-रुककर निकलने का रोग। कब्जियत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलावह  : पुं० [सं० मल-आ√वह (ढोना)+अच्] कुछ विशिष्ट प्रकार के पापों का समाहार। (मनु०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाशय  : पुं० [सं० मल-आशय, ष० त०] शरीर में अँतड़ियों के नीचे का वह भाग जिसमें शौच के समय बाहर निकलने से पहले मल या गुह एकत्र होता है। (रेक्टम्)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाह  : पुं० =मल्लाह। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलाहत  : स्त्री० [अ०] १. सलोनापन। लावण्य। सौंदर्य। २. कोमलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ