लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

महल  : पुं० [अ०] १. राजाओं, रईसों आदि के रहने का बहुत बड़ा मकान। भवन। प्रासाद। २. अंतःपुर। रनिवास। ३. बहुत बड़ा और सजा हुआ कमरा। ४. अवसर। मौका। ५. बड़ी मधुमक्खी। सारंग। ६. पत्नी। बीबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महलम  : पुं० [अ, मह्लम] वह जिसके पास ईश्वर कोई विशेष सन्देश भेजे। उदाहरण—विद्यापति छवि मान मलहम जुगपति चिरे जीवे जीवयु।—विद्यापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महल-सरा  : स्त्री० [अ० महल+फा० सरा] अंतःपुर। जनानाखाना। रनिवास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महलाठ  : पुं० [देश] एक प्रकार का पक्षी जिसकी दुम लम्बी, ठोर काली, छाती, खैरी पीठ खाकी रंग की और पैर काले होते हैं। इसे कोकैया और मुटरी भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महली  : पुं० [हिं० महल] १. वह जनखा, जो महलों में पहरा देता तथा बेगमों की सेवा करता हो। २. कंचुकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महली-पटैला  : पुं० [हिं० महल+पटैला] एक प्रकार की बड़ी नाव जिस पर केवल, लकड़ी, पत्थर आदि लादे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महल्ला  : पुं० [अ० महल्लः] शहर का कोई विभाग जिसमें बहुत से मकान तथा कई गलियाँ होती है टोला। पाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महल्लेदार  : पुं० [अ, महल्लः+फा० दार (प्रत्यय)] १. महल्ले का चौधरी या प्रधान। २. चमार, भंगी, मेहतर आदि जो अलग-अलग महल्लों में सफाई करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महल्लेदारी  : स्त्री० [हिं० महल्लेदार] एक ही महल्ले में रहनेवालों में होनेवाला बरताव या लेन-देन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ