लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

महाबल  : वि० [सं० महत्-बल, ब० स०] १. अत्यन्त बलवान्। बहुत बड़ा शक्तिशाली। पुं० १. पित्तरों का एक गण। २. गौतम बुद्ध। ३. वायु। ४. शिव के एक अनुचर। ५. सीसा नामक धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाबला  : स्त्री० [सं० महाबल+टाप्] १. सहदेवी नाम की जड़ी। पीली सहदेइया। २. पीतल। ३. धौ का पेड़। ४. नील का पौधा। ५. कार्तिकेय की एक मृतका। ६. एक बहुत बड़ी संख्या की संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाबली (लिन्)  : वि० [सं० महत्-बलिन, कर्म० स०] बहुत बड़ा बलवान्। पुं० मुगल सम्राट अकबर के लिए तत्कालीन दरबारियों आदि का एक सम्बोधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ