लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

महावीर  : वि० [सं० महत्-वीर, कर्म० स०] बहुत बड़ा वीर। पुं० १. हनुमान जी। २. शेर। सिंह। ३. गरुड़। ४. देवता। ५. वज्र। ६. घोड़। ७. बाज नामक पक्षी। ८. मनु के पुत्र मरवानल का एक नाम। ९. गौतम बुद्ध। १॰. रानी त्रिशला के गर्भ से उत्पन्न राजा सिद्धार्थ के पुत्र जो जैनियों के चौबीसवें और अंतिम जिन या तीर्थंकर माने जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महावीर-चक्र  : पुं० [मध्य० स०] स्वतंत्र भारत में सेना के किसी वीर को रणभूमि में असामान्य वीरता दिखाने पर केन्द्रीय पदक या राष्ट्रपति की ओर से दिया जानेवाला एक विशेष पदक जो परमवीर चक्र से कुछ घटकर माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महावीर्य  : पुं० [सं० महत्-वीर्य, ब० स०] १. ब्रह्मा। २. एक बुद्ध का नाम। ३. जैनियों के एक अर्हत्। ४. तामस शौच्य मन्वंतर के एक इंद्र। ५. वाराही कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महावीर्या  : पुं० [सं० महावीर्य+टाप्] १. सूर्य की पत्नी संज्ञा का एक नाम। २. महा-शतावरी। ३. वन-कपास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ