लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

महुअर  : पुं० [सं० मधुकर, प्रा०महुअर] १. सँपेरों का एक प्रकार का बाजा जिसे तुमड़ी या तूँबी भी कहते हैं। २. एक प्रकार का इंद्रजाल का खेल जो उक्त बाजा बजाकर किया जाता है और जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वन्द्वी को अपनी इच्छा के वश में करके अनेक प्रकार के शारीरिक कष्ट देने का प्रयत्न करता है। स्त्री० [हिं० महुआ] १. वह भेड़ जिसका ऊन कालापन लिए लाल रंग का होता है। २. महुए को पीसकर उसके चूर्ण से बनायी जानेवाली रोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महुअरि  : स्त्री०=महुअर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महुअरी  : स्त्री० [हिं० महुआ] महुए के रस से साने हुए आटे की पकायी हुई रोटी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ