लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

महुआ  : पुं० [सं० मधूक, प्रा०महुअ] १. बलुई भूमि में होनेवाला एक वृक्ष जिसका कांड चिकना तथा धूसरित होता है और फूल सफेद तथा पीले रंग के होते हैं तथा पत्ते रोएँदार होते हैं। २. इस वृक्ष के छोटे, मीठे, सफेद फल जो खाये जाते हैं, और उनके पांस से शराब बनायी जाती है। ३. धूसरित रंग का बैल। ४. हलका पीला रंग। पुं० =सुभरा (मछली)। वि० [हिं० महना=मथना] मथा हुआ। जैसे—महुआ दही। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महुआ-दही  : पुं० [हिं० महना=मथना+दही] वह मथा हुआ दही जिसमें से मक्खन निकाल लिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महुआरी  : स्त्री० [हिं० महुआ+आरी] वह स्थान जहाँ महुए के बहुत से वृक्ष हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ