लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मागध  : वि० [सं० मगध+अण्] मगध संबंधी। पुं० १. एक प्राचीन जाति जो मनु के अनुसार वैश्य के वीर्य से क्षत्रिय कन्या के गर्भ से उत्पन्न है। २. मगध के राजा जरासन्ध का एक नाम। ३. जीरा। ४. पिप्पलीमूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मागधक  : पुं० [सं० मगध+बुञ्-अक] १. मगध देश का निवासी। २. मागध। ३. भाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मागध-पुर  : पुं० [सं० ष० त०] मगध की पुरानी राजधानी, राजगृह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मागधा  : स्त्री० [सं० मगध+टाप्] १. मगध की राजकुमारी। २. पिप्पली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मागधिक  : वि० [सं० मगध+ठक्—इक] मगध-संबंधी। मगध का। पुं० १. मगध का राजा। २.मगध का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मागधी  : स्त्री० [सं० मगध+अण्+ङीष्] १. मगध देश की प्राचीन प्राकृत भाषा। २. जूही। यूथिका। ३. चीनी। शक्कर। ४. छोटी इलायची। ५. पिप्पली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ