लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माफ  : वि० [अ० माफ] जिसे क्षमा किया गया हो या माफी दी गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माफकत  : स्त्री० [अ० मुवाफिकत] १. अनुकूलता। २. मेल। मैत्री। पद—मेल-माफकत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माफिल  : पुं० [?] एक प्रकार का खट्टा नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माफिक  : वि० [अ० मुवाफिक] १. अनुकूल। अनुसार। २. उपयुक्त। क्रि० प्र०—आना।—पड़ना।—होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माफिकत  : स्त्री०=माफकत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माफी  : स्त्री० [अ० माफी] १. माफ करने की क्रिया या भाव। क्षमा। क्रि० प्र०—चाहना।—माँगना।—मिलना। २. ऐसी भूमि जिसका कर लेना जमींदार, राजाया सरकार ने छोड़ दिया या माफ कर दिया हो। पद—माफीदार। (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माफीदार  : पुं० [अ०+फा०] वह जिसे ऐसी जमीन मिली हो जिसका कर शासन ने माफ कर दिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ