लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिट्टी  : स्त्री० [सं० मृत्तिका; प्रा० मिट्टीआ] १. प्रायः सभी जगह जमीन के ऊपरी भाग में पाया जानेवाला वह भुरभुरा और मुलायम तत्त्व जिसमें पेड़-पौधे उगते हैं, जिस पर जीव-जंतु चलते हैं और जिससे बहुत प्राचीन काल से तरह-तरह के बरतन आदि बनाये जाते हैं। जैसे—जो मिट्टी से बना है, वह अंत में मिट्टी होकर रहेगा। विशेष—मिट्टी और जल के योग से ही संसार की अधिकतम वस्तुएँ बनती है, इसी आधार पर इससे सम्बद्घ बहुत से पद और मुहावरे बने हैं। पद—मिट्टी का पुतला=(क) मानव-शरीर। (ख) बहुत ही अकर्मण्य और निकम्मा व्यक्ति। मिट्टी की मूरत=मनुष्य का शरीर। मावन-देह। मिट्टी के माधव= निरा मूर्ख और अयोग्य। मिट्टी के मोल=बहुत सस्ता। जैसे—उन्होंने अपना सब सामान मिट्टी के मोल बेच दिया। मुहा०—मिट्टी अजीज होना=मिट्टी खराब होना। बरबाद होना। विशेष— मूलतः ‘मिट्टी अजीज होना’ का अर्थ है—मेरी यह मिट्टी या शरीर को प्रिय हो जाय अर्थात् वह मुझे इस संसार से उठा ले। पर आगे चलकर यह ‘मिट्टी खराब होना’ के अर्थ में चल पड़ा। मुहा०—(कोई चीज) मिट्टी करना= नष्ट करना। चौपट करना। जैसे—उसने बना-बनाया घर मिट्टी कर दिया। मिट्टी छुते ही सोना होना=इतना अधिक भाग्यवान होना कि सामान्य-सी बातों में ही बहुत अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। (किसी बात पर) मिट्टी डालना= (क) किसी बात को जाने देना। ध्यान न देते हुए छोड़ देना। (ख) परदा डालना। छिपाना या दबाना। (किसी को) मिट्टी देना=(क) मुसलमानों में किसी के मरने पर उसके प्रति स्नेह या श्रद्धा प्रकट करने के लिए उसकी कब्र में तीन-तीन मुट्ठी मिट्टी डालना। (ख) मृत शरीर को कब्र में गाड़ना। मिट्टी पकड़ना—पौधे, बीज आदि का जमीन में अच्छी तरह जम जाना। मिट्टी में मिलना=(क) नष्ट या बरबाद होना। (ख) मर जाना। मिट्टी होना=(क) चौपट या बरबाद होना। (क) बहुत गंदा या मैला होना। (ग) मर जाना। २. किसी विशिष्ट प्रकार या रूप-रंग का अथवा किसी विशिष्ट स्थान में पाया जानेवाला उक्त पदार्थ। जैसे—पीली मिट्टी बलुआ मिट्टी मुलतानी मिट्टी आदि। पद—चीनी मिट्टी। (देखें) ३. जीव, जंतु या मनुष्य का शरीर जो मूलतः मिट्टी या पृथ्वी नामक तत्त्व का बना हुआ माना जाता है। मुहा०—(किसी की) मिट्टी खराब, पलीद या बरबाद करना=दुर्दशा करना। खराबी करना। ४. स्थायित्व या स्थिरता के विचार से, शरीर की गठन और बनावट जैसे—(क) उसकी मिट्टी अच्छी है, पचास बरस का हो जाने पर भी वह अभी ४. से अधिक का नहीं जान पड़ता। (ख) जिसकी मिट्टी ठस नहीं होती। वह जवानी में ही बुड्ढा लगने लगता है। ५. मृत शरीर। लाश। शव। मुहा०—मिट्टी ठिकाने लगना=शव की उचित अंत्येष्टि क्रिया या संस्कार होना। ६. किसी चीज को जलाकर तैयार की हुई राख। भस्म। जैसे—पारे की मिट्टी। ६. चंदन का तेल या ऐसी ही और कोई चीज जो कोई इत्र बनाने के समय आघार रूप में काम आती है। जमीन। जैसे—अगर मिट्टी अच्छी होती तो यह इत्र बहुत बढ़िया होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिट्टी का तेल  : पुं० [हिं०] एक प्रसिद्ध तरल खनिज पदार्थ जिसका व्यवहार आग, दीया आदि जलाने के लिए होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिट्टी का फूल  : पुं० [हिं० मिट्टी +फूल ] रेह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिट्टी खराबी  : स्त्री० [हिं०] १. बरबादी। विनाश। २. दुर्गति। दुर्दशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिट्टी खरिया  : स्त्री० =खड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिट्टी  : वि० पुं० =मीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ