लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिठ  : वि० [हिं० मीठा] ‘मीठा’ का वह संक्षिप्त रूप जो उसे यौगिक के आरम्भ में लगाने पर प्राप्त होता है। जैसे—मिठलोना, मिठबोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठ-बोलना  : वि० =मिठबोला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठ-बोला  : वि० [हिं० मीठा+बोलना] १. मीठी बातें करनेवाला मधुरभाषी। २. जो ऊपर से मीठी बातें करता हो परन्तु मन में कपट रखता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठरी  : स्त्री० =मठरी (मिट्ठी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठ-लोना  : वि० हि० मीठा=कम+लोन=नमक] [स्त्री० मिठलोनी] (खाद्य पदार्थ) जिसमें नमक बहुत ही कम हो। कम नमकवाला। जैसे—मिठलोनी तरकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठाई  : स्त्री० [हिं० मीठा+आई (प्रत्य०] १. मीठे होने की अवस्था या भाव। मिठास। माधुरी। २. कुछ विशिष्ट प्रकार की बनायी हुई खाने की मीठी चीजें। जैसे—(क) पेड़ा, बरफी, लड्डू आदि। (ख) खोए या छेने की मिठाई। ३. कोई अच्छी और प्रिय चीज या बात। जैसे—वहाँ तुम्हारे लिए क्या मिठाई रखी है जो दौड़-दौड़ कर वहीं जाते हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठाना  : अ० [हिं० मीठा+आना (प्रत्य०)] मीठा होना। स० मीठा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठास  : स्त्री० [हिं० मीठा+आस (प्रत्य०)] मीठे होने की अवस्था, धर्म या भाव। मीठापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिठौरी  : स्त्री० [हिं० मीठा +बरी] एक तरह की बरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ