लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिती  : स्त्री० [सं० मिति] १. चांद्र मास के किसी पक्ष अथवा सौर मास की तिथि या तारीख। मुहा० मिती चढ़ाना=बही-खाते में किसी दिन का हिसाब लिखने से पहले ऊपर मिती लिखना। (महाजन) मिती-पूजना=हुंडी के भुगतान का नियत समय पूरा होना। जैसे—इस हुंडी की मिती पूजे दो दिन हो गये, पर रुपया नहीं आया। २. दिन। दिवस। जैसे—चार मिती का ब्याज अभी आपकी ओर निकलता है। ३. वह तिथि जब तक का ब्याज देना हो। जैसे—इस हुंडी की मिती में अभी चार दिन बाकी हैं। (महाजन) मुहा०—मिती काटना=हिसाब में जितने दिनो का सूद देय या प्राप्त न हो, उतने दिनों का ब्याज काटना या वाद करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिती काटा  : पुं० [हिं० मिती+काटना] १. हुंडी की मिती पूजने से पहले रुपया चुकाने पर अवधि के शेष दिनों का ब्याज काटने की किया। (महाजन) २. ब्याज या सूद लगाने की वह भारतीय महाजनी प्रणाली जिसमें प्रत्येक रकम का सूद उसकी अलग-अलग मिती से एक साथ जोड़ा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ