लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मीठा  : वि० [सं० मिष्ट, प्रा० मिटठ] [स्त्री० मीठी] १. चीनी, शहद, आदि की तरह के स्वादवाला। मधुर जैसे—मीठा आम, मीठी नारंगी, मीठा पुलाव। २. अच्छे स्वादवाला। स्वादिष्ट। ३. अनुकूल और प्रिय। जैसे—मीठी नजर, मीठी नींद। उदाहरण—मीठा-मीठा गप, कड़ुआ-कड़ुआ थू। (कहा०) ४. धीमा। मंद। जैसे—मीठी चाल, मीठा ज्वर, मीठा दरद। ५. अल्प। कम। थोड़ा। जैसे—दाल में नमक मीठा ही रहे। ६. मामूली। साधारण। ७. किसी की तुलना में घटकर या हल्का। ८. (व्यक्ति) जिसका स्वभाव कोमल हो और जो प्रिय व्यवहार करता हो। ९. (व्यक्ति) जिसमें पुंसत्व बहुत ही कम हो या बिलकुल न हो। १॰. (व्यक्ति) जो गुंदाभंजन कराता हो। ११. बहुत अधिक सीधा तथा प्रायः सबके साथ सद्व्यवहार करनेवाला। सुशील और सौम्य। जैसे—इतने मीठे न बनो कि लोग चट कर जायँ। १२. (खेत) जिसकी मिट्टी भुरभुरी हो। पुं० १. मिठाई। २. गुड़। ३. हलुआ। ४. किसी प्रकार की प्राप्ति या लाभ की स्थिति। मुहावरा—मीठा होना=अपने पक्ष में कुछ भलाई होना। जैसे—हमें ऐसा क्या मीठा है जो हम उनके घर जायँ। ५. एक प्रकार का कपड़ा जो प्रायः मुसलमान पहनते थे। शीरीबाफ। ६. दे० ‘मीठा नींबू’। ७. दे० ‘मीठा तेलिया’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-अमृतफल  : पुं० [हिं० मीठा+अमृतफल] मीठा चकोतरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा आलू  : पुं० [हिं० मीठा+आलू] शकरकंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा इंद्रजौ  : पुं० [हिं० मीठा+इंद्रजौ] काला कुटज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-कद्दू  : पुं० [हिं० मीठा+कद्दू] कुम्हड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-गोखरू  : पुं० [हिं० मीठा+गोखरू] छोटा गोखरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-जहर  : पुं० [हिं० मीठा+अ० जहर] वत्सनाभ। बछनाग विष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-जीरा  : पुं० [हिं० मीठा+जीरा] १. काला जीरा। २. सौंफ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-ठग  : पुं० [हिं० मीठा+ठग] ऐसा ठग या धूर्त जो मीठी-मीठी बातें करके अपना दुष्ट उद्देश्य सिद्ध करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-तेल  : पुं० [हिं० मीठा+तेल] १. तिल का तेल। २. खसखस का तेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-तेलिया  : पुं० [हिं० मीठा+तेलिया] वत्सनाभ। बछनाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-नींबू  : पुं० [हिं० मीठा+नींबू] चकोतरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-नीम  : पुं० [हिं० मीठा+नीम] नीम की तरह का एक छोटा वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-पानी  : पुं० [हिं० मीठा+पानी] शरबत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-पोइया  : पुं० [हिं० मीठा+पोइया] घोड़े की मध्यम चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-प्रमेह  : पुं० [हिं० मीठा+सं० प्रमेह] मधुमेह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-बरस  : पुं० दे० ‘मीठा साल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-भात  : पुं० =मीठे चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-विष  : पुं० [हिं० मीठा+सं० विष] वत्सनाभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मीठा-साल  : पुं० [हिं०] स्त्रियों के वय का अठारहवाँ और कुछ लोगों के मत से तेरहवाँ साल जो उनके लिए कष्टदायक और संकटात्मक समझा जाता है। मीठा बरस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ