लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुकुट  : पुं० =मुकुट।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुंद  : पुं० [सं० मुकु√दा (देना)+क, पृषो, मुम्] १. विष्णु। २. पुराणानुसार एक प्रकार की निधि। ३. एक प्रकार का रत्न। ४. कुंदरू। ५. सफेद कनेर। ६. गंभारी वृक्ष। ७. पोई का साग। ८. पारद। पारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुंदक  : पुं० [सं० मुखुंद+कन्] १. प्याज। २. साठी धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकु  : पुं० [सं०√मुच् (छोड़ना)+कु, पृषो० सिद्धि] १. मुक्ति। मोक्ष। २. छुटकारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुट  : पुं० [सं०√मुच् (सजाना)+उटन्, पृषो० सिद्धि०] १. श्रेष्ठता का सूचक एक प्रकार का प्रसिद्ध अर्ध गोलाकार शिरोभूषण जो पहले राजा लोग पहनते थे, और जो प्रायः देवी-देवताओं की मूर्तियों के सिर पर बाँधा जाता है। अवतंस। मौलि। स्त्री० एक मातृ-गण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुटी (टिन्)  : वि० [सं० मुकुट+इनि, दीर्घ, नलोप] जिमसें मुकुट पहना हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुटेकार्षापण  : पुं० [सं० अलुक, स०] प्राचीन भारत में एक प्रकार का राज-कर जो राजा का मुकुट बनवाने के लिए लिया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुट्ट  : पुं० [सं०] एक प्राचीन जाति का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुत  : पुं० =मुक्ता (मोती)। वि० =मुक्त। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुताफल  : पुं० =मुक्ताफल (मोती)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुर  : पुं० [सं०√मुक्+उरच्, उत्व] १. दर्पण। आईना। शीशा। २. मौलसिरी। ३. मोतिया। ४. बेर। ५. कली। ६. वह डंडा जिससे कुम्हार चाक चलाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुल  : पुं० [सं० मुञ्च्+उलक्] १. कली। २. देह। शरीर। ३. आत्मा। ४. प्राचीन भारत में एक प्रकार का राज-कर्मचारी। ५. जमाल गोटा। ६. गुग्गुल। ७. पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुलक  : पुं० [सं० मुकुल+कन्०] दंती (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुलाग्र  : पुं० [सं० मुकुल-अग्र, ब० स०] कली की आकृति का एक प्राचीन अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुलित  : भू० कृ० [सं० मुकुल+इतच्] १. (पेड या पौधा जिसमें कलियाँ आई हों। कलियों से युक्त। २. (फूल) खिला हुआ। ३.जो पूरी तरह से खुला न हो। कुछ-कुछ मुंदा हुआ। अध-खुला। ४. (नेत्र) जो झपक या मूँद रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुली (लिन्)  : वि० [सं० मुकुल+इनि, दीर्घ, नलोप] कलियों से लदा हुआ (पौधा या वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकुष्ठ  : पुं० [सं० मुकु√स्था (ठहरना)+क] मोठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ