लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुबारक  : वि० [अ०] १. जिसके कारण बरकत हुई हो। २. कल्याण या मंगल करनेवाला। शुभ। अव्य० एक पद जिसका प्रयोग किसी को शुभ अवसर पर बधाई देने के लिए होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुबारकबाद  : अव्य० [अ० मुबारक+फा० बाद] मुबारक हो। पुं० =मुबारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुबारकबादी  : स्त्री० [अ० मुबारक+फा० वादी] १. यह कहना कि जो अमुक अच्छा कार्य हुआ है वह आपके लिए मुबारक या शुभ हो। मंगल-कामना प्रकट करने की क्रिया। २. शुभ अवसरों पर गाये जानेवाले गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुबारक-सलामत  : स्त्री० [अ०] मुबारक देना और सलामती अर्थात् सकुशल चिरंजीव होने की कामना करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुबारकी  : स्त्री०=मुबारकवादी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ