लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुश्त  : स्त्री० [फा०] १. मुट्ठी। २. मुट्ठी में भरी हुई वस्तु। ३. घूँसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तइल  : वि० [अ०] १. इश्तेआल दिलाने अर्थात् उत्तेजित करने या भड़कानेवाला। २. जोरो से जलता हुआ। लपटें फेंकनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तबहा  : वि० [अ० मुश्तब्ह] संदिग्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तम्मिल  : वि० [अ०] १. शामिल किया हुआ। सम्मिलित। २. व्यापक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तयाक  : वि० [अ०] १. जिसके मन में इश्तियाक हो। प्रबल इच्छा रखनेवाला। बहुत चाहनेवाला। २. आशिक। प्रेमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तरक  : वि० [अ०]=मुश्तरका। पुं० ऐसा शब्द जिसके कई अर्थ हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तरका  : वि० [अ० मुश्तरकः] साझे का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तरी  : पुं० [अ०] १. खरीददार। क्रेता। २. बृहस्पति ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुश्तहिर  : वि० [अ०] १. जिसका या जिसके सम्बन्ध में इश्तहार दिया गया हो। २. प्रसिद्ध। विख्यात ३. इश्तिहार देनेवाला। विज्ञापक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ