लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुष्टिक  : पुं० [सं० मुष्टि+कन्] १. राजा कंस के पहलवानों में से एक जिसे बलदेव जी ने मारा था। २. घूँसा। मुक्का। ३. मुट्ठी। ४. मुट्टी के बराबर की नाप। ५. स्वर्णकार। सुनार। ६. तांत्रिकों के अनुसार एक उपकरण जो बलिदान के योग्य होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुष्टिकांतक  : पुं० [सं० मुष्टिक-अंतक, ष० त०] मुष्टिक नामक मल्ल को मारनेवाले बलदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुष्टिका  : स्त्री० [सं० मुष्टिक+टाप्] १. मुक्का। घूँसा। २. मुट्ठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ