लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मृगांक  : पुं० [मृगअंक, ब० स०] १. चंद्रमा। २. ते० ‘मृगांक रस’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगांक-रस  : पुं० [मध्य० स०] वैद्यक में एक प्रकार का रस जो सुवर्ण और रत्नादि से बनता है और क्षयरोग में अत्यधिक गुणकारक माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगांतक  : वि० [मृग-अंतक, ष० त०] मृगों या जंगली जानवरों का अन्त या नाश करनेवाला। पुं० चीता नामक हिंसक पशु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगा  : स्त्री० [स० मृग+अच्+टाप्] सहदेई नाम का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाक्ष  : वि० [मृग-अक्षि, ब० स०+षच्] [स्त्री० मृगाक्षी] मृग की आँखों के समान सुन्दर आँखोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाक्षी  : वि० स्त्री० [सं० मृगाक्ष+ङीष्] मृगनयनी। मृगलोचनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाजिन  : पुं० [मृग-अजिन, ष० त०] मृग-छाला। मृग-चर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाजीव  : स्त्री० [सं० मृग√जीव् (जीना)+अच्] १. कस्तूरी। २. वारुणी लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाद्  : पुं० [सं० मृग√अद् (खाना)+क्विप्] सिंह, चीता, बाघ इत्यादि वन्य जन्तु जो मृगों को खाते हैं। वि० मृगों को खानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगादन  : वि० पुं० [सं०√अद्+ल्यु —अन=अदन, मृग-अदन, ष० त०] मृगाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगादनी  : स्त्री० [सं० मृगादान+ङीष्] १. इंद्रावारुणी। इंद्रायन। २. सहदेई। ३. ककड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाराति  : पुं० [सं० मृग-अरति, ष० त०] कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृगाशन  : पुं० [सं० मृग-अशन, ब० स०] सिंह। शेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ