लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेक  : पुं० [सं० मे√कै (शब्द करना)+क] बकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेक-अप  : पुं० [अं०] १. सौन्दर्य वृद्धि के लिए शरीर के अंगों में प्रसाधन या सजावट की सामग्री लगाने की क्रिया या भाव। रूप-सज्जा। २. छापे-खाने में, सीसे के बैठाये या कंपोज किये हुए अक्षरों को पृष्ठों के रूप में लगाना। पेज बाँधना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेकदार  : स्त्री०=मिकदार (मात्रा)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेकल  : पुं० [सं०] विंध्य पर्वत का एक भाग जो रीवा के आसपास है और जिसमें अमरकंटक है। नर्मदा नदी यहीं से निकली है। यह मेखला के आकार का है, इसी से इसे मेखल भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेकल-कन्यका  : स्त्री० [सं० ष० त०] नर्मदा नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेकल-सुता  : स्त्री० [सं०] नर्मदा (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ