लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेज  : स्त्री० [फा० मेज़] १. भोजन की सामग्री। २. वह चौकी जिस पर रखकर भोजन किया जाता है। ३. आजकल लिखने-पढ़ने के लिए बनी हुई एक प्रकार की ऊँची चौकी (टेबुल)। स्त्री० [?] एक प्रकार की पहाड़ी घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेजपोश  : पुं० [फा०] चौकी या मेज के ऊपर शोभा के लिए बिछाने का कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेज़बान  : पुं० [फा०] १. अतिथि की दृष्टि में वह व्यक्ति जिसके यहाँ वह परदेश में जाकर ठहरता हो। २. वह जो अतिथि को अपने यहाँ आदरपूर्वक ठहरता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेज़बानी  : स्त्री० [फा०] १. मेज़बान होने की अवस्था, धर्म या भाव। आतिथ्य। २. अतिथि की की जानेवाली खातिरदारी। अतिथि-सत्कार। ३. वे खाद्य पदार्थ जो बाहर से बारात आने पर पहले-पहल कन्यापक्ष से बरातियों के लिए भेजे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेजर  : पुं० [अं०] १. सेना में कुछ विशिष्ट अधिकारियों का पद। २. उक्त पद पर होनेवाला अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेजर-जनरल  : पुं० [अं०] फौज का एक बड़ा अफसर जिसका दरजा लेफ्टेनेंट जनरल के नीचे या बाद होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेजा  : पुं० [सं० मंडूक, हिं० मेढ़क, पूरबी, हिं० मेझुका] मेंढ़क। मेढ़क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ