लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेलन  : पुं० [सं०√मिल् (मिलना)+ल्युट-अन] १. एक साथ होना। इकट्ठा होना। मिलन। २. [√मिल्+णिच्+ल्युट-अन] मिलाने की क्रिया या भाव। ३. मिलावट। ४. आदमियों का जमावड़ा। समूह। ५. मुठभेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेलना  : स० [हिं० मेल+ना (प्रत्यय)] १. मिलान करना। २. मिलाना या मिश्रित करना। ३. किसी चीज के अन्दर, ऊपर या चारों ओर पहनाना या रखना। उदाहरण—सिय जय-माल राम उर मेली।—तुलसी। ४. कोई चीज कहीं पहुँचाना या भेजना। उदाहरण—काजी होके बाँग मेले जो क्या साहब बहरा है।—कबीर। ५. फेंकना। ६. फैलाना। अ० किसी चीज या व्यक्ति का कहीं पहुँचना। उदाहरण—जस-सागर रघुनाथ जू मेले सागर तीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ