लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मैथुन  : पुं० [सं० मिथुन+अण्] १. स्त्री के साथ पुरुष का समागम। संभोग। रति-क्रीड़ा। २. मन में काम-वासना या संभोग का विचार रखकर स्त्री या स्त्रियों के साथ किया जानेवाला कोई व्यवहार। जैसे—केलि-मैथुन। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैथुनिक  : वि० [सं० मैथुन+ठक्-इक] १. मैथुन-संबंधी। मैथुन का। २. स्त्रीलिंग या पुलिंग अथवा दोनों से सम्बन्ध रखनेवाला। यौन। लैंगिक (सेक्सुअल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैथुनिकी  : स्त्री० [सं० मैथुनिक+ङीष्] आधुनिक चिकित्सा-प्रणाली की वह शाखा जिसमें दुष्ट मैथुन के कारण उत्पन्न होनेवाले रोगों का निदान और विवेचन होता है। (वेनीरियोलोजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैथुनी (निन्)  : वि० [सं० मैथुन+इनि] मैथुन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैथुन्य  : पुं० [सं० मिथुन+ष्यञ्] १. मिथुन की अवस्था या भाव। २. [मैथुन+यत्] गांधर्व विवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ