लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मों  : सर्व० [सं० मम] १. ब्रजभाषा में ‘मैं’ का कर्ता से भिन्न अन्य कारकों में विभक्ति लगने से पहले बना हुआ रूप। जैसे—मोंको, मोपै, इत्यादि। २. मुझे। मुझको। अव्य० में। उदाहरण—खोलि कपाट महल मों जाहीं।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोंगरा  : पुं० १. =मोगरा। २. =मुँगरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोंगला  : पुं० [देश] मध्यम श्रेणी का केसर। पुं० =मुँगरा। पुं० =मोगरा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोंछ  : स्त्री०=मूँछ। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोंड़ा  : पुं० [पं० मुंडा] १. बालक। २. पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोंढा  : पुं० [सं० मूर्द्धा, प्रा० मूड्ढा=आधार] १. बाँस, सरकंडे या बेंत का बना हुआ एक प्रकार का ऊँचा गोलाकार आसन जो प्रायः तिरपाई से मिलता-जुलता होता है। माँचा। २. बाहु के जोड़ के पास कंधे का घेरा। कंधा। पद—सीना-मोंढ़ा। (देखें)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ