लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मौंत  : स्त्री० [अ० मि० सं० मीति] १. मरने की अवस्था या भाव। मरण। मृत्यु। २. मृत्यु का देवता। यम। ३. मृत्यु का समय। क्रि० प्र०—आना।—बुलाना।—होना। पद—मौत का तमाचा=ऐसी बहुत ही घातक या भीषण घटना या बात जो किसी का अन्त कर सकती हो। मौत का पसीना=वह पसीना जो साधारणतः लोगों को मरने से कुछ ही पहले आता है। मौत के मुँह में=घोर संकट में। मुहावरा—बे-मौत मरना=ऐसे घोर संकट में पड़ना जिसमें पूर्ण विनाश दिखायी देता हो। मौत के दिन पूरे करना=ऐसे दुःख में दिन बिताना, जिसमें बहुत दिन जीना असम्भव हो। मौत (सिर पर) खेलना= (क) मरने को होना। मरने का समय बहुत पास आना। (ख) बहुत बुरे या दुर्भाग्य के दिन पास आना। (ग) जान-जोखिम का समय पास आना। अपनी मौत मरना=स्वाभाविक ढंग से मरना। प्राकृतिक नियम के अनुसार मरना। ४. ऐसा कठिन या विकट काम जिससे बहुत अधिक कष्ट हो। जैसे—तुम्हें तो वहाँ जाते मौत आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ