लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यूप  : पुं० [सं०√यू+प, दीर्घ] १. यज्ञ का वह खंभा जिसमें बलि-पशु बाँधा जाता है। २. वह स्तम्भ जो किसी विजय अथवा कीर्ति आदि की स्मृति में बनाया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूपक  : पुं० [सं० यूप+क] १. यूप। २. लड़कियों के भेद या प्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूप-कटक  : पुं० [सं० ष० त०] यूप में लगा रहनेवाला लोहे का कड़ा या छल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूप-कर्ण  : पुं० [सं० ष० त०] यज्ञ के यूप का वह भाग जो घी से अभिषिक्त किया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूपद्रु  : पुं० [सं० च० त०] खर। (वृक्ष)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूप-ध्वज  : पुं० [सं० ष० त०] यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूपांग  : पुं० [सं० यूप-अंग] यूप-संबंधी कोई वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूपा  : पुं० [सं० द्यूत] जुआ। द्यूत कर्म। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूपाहुति  : स्त्री० [सं० यूप-आहुति, च० त०] यज्ञ के यूप की स्थापना के समय का एक कृत्य जिसमें यूप के उद्देश्य से आहुति दी जाती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ