लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

योनि  : स्त्री० [सं०√यु (मिश्रण)+नि] १. स्त्री की जननेंद्रिय। गर्भाशय और भग। २. स्त्री जाति के जीवों, पदार्थों आदि का वह अंग जिससे वे अपना वंश बढ़ाने के लिए अपने ही वर्ग के अन्य जीव, पदार्थ आदि उत्पन्न करते हैं। २. देह। शरीर। ४. उक्त के आधार पर जीवों, पदार्थों आदि के अलग अलग वर्ग या विभाग। जैसे—पक्षियों, पशुओं, मनुष्यों या वृक्षों की योनि में जन्म लेना। विशेष— हमारे यहाँ के पुराणों में कुल चौरासी लाख योनियाँ कही गई हैं। जैसे—मनुष्यों की चार लाख, पशुओं की तीन लाख, पक्षियों की दस लाख, कीड़े मकोडों की ग्यारह लाख आदि-आदि। ५. वह जिससे कोई वस्तु उत्पन्न हो। उत्पादक कारण। ६. जन्म। ७. उत्पत्ति या उद्गम का स्थान। ८. आकर। खान। खानि। ९. जल। पानी। १॰. अंतःकरण। ११. पुराणानुसार कुश द्वीप की एक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-कंद  : पुं० [सं० स० त०] योनि में होनेवाली एक तरह की गाँठ जिसमें से मवाद या रक्त बहता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनिक  : वि० [सं० योनि+हिं० क (प्रत्यय)] १. योनि-संबंधी। योनि। २. जिसमें योनि अर्थात् स्त्री-पुरुष या पत्नी वाले सम्बन्ध की कोई बात हो। (सेक्सी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनिज  : वि० [सं० योनि√जन् (उत्पत्ति)+ड] जिसने योनि से जन्म लिया हुआ हो। अंडज से भिन्न। पुं० योनि से उत्पन्न जीव या प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-देवता  : पुं० [सं० ब० स०] पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-दोष  : पुं० [सं० ष० य०] उपदंश रोग। गरमी आतशक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-फूल  : पुं० [सं० योनि+हिं० फूल] योनि के अंदर की वह गाँठ जिसके ऊपर एक छेद होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-भ्रंश  : पुं० [सं० ष० त०] योनि का एक रोग जिसमें गर्भाशय अपने स्थान से कुछ हट जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-मुक्त  : वि० [सं० पं० त०] जो किसी योनि में न हो अर्थात् जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति पा चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-मुद्रा  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] तांत्रिक पूजन आदि के समय उँगलियो से बनाई जानेवाली योनि की आकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-यंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] कामाक्षा, गया आदि कुछ विशिष्ट तीर्थ स्थानों में बना हुआ एक प्रकार का बहुत ही संकीर्ण मार्ग, जिससे होकर निकलने पर मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-वाद  : पुं० [सं० ष० त०] प्राचीन भारत में एक नास्तिक दार्शनिक संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनिवादी (दिन्)  : वि० [सं० योनिवाद√इनि] योनिवाद-संबंधी। योनिवाद का। पुं० योनिवाद का अनुयायी व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-शूल  : पुं० [सं० ष० त०] योनि में होनेवाली पीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनिशुलध्नी  : स्त्री० [सं० योनिशूल√हन् (हिंसा)+टक्+ङीष्] शतपुष्पा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-संकर  : पुं० [सं० तृ० त०] वर्ण-संकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-संकोचन  : पुं० [सं० ष० त०] १. योनि को सिकोड़ने की क्रिया। २. ऐसी दवा जिसके प्रयोग से योनि का मुख छोटा हो जाता या सिकुड़ जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-संभव  : वि० [सं० योनि-सम√भू (होना)+अप, उप० स०] जो योनि से उत्पन्न हुआ हो। योनिज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योनि-संवरण  : पुं० [सं० ष० त०] स्त्रियों का एक प्रकार का रोग जिसमें गर्भाशय का द्वार रुक जाता या बंद हो जाता है और जिससे दम घुटने के कारण अन्दर का बच्चा मर जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ