लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रंभ  : पुं० [सं०√रंभ् (शब्द)+खञ्] १. बहुत जोर का शब्द। जैसे—गौ या भैस का रंभ। २. [√रंभ्+अच्] बाँस। ३. एक प्रकार का तीर या वाण। ४. महिषासुर के पिता का नाम। पुं० +रंभा। पुं० =आरंभ। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभा  : स्त्री० [सं०√रंभ+अच्—टाप्] १. केला। कदली। २. गौरी। पार्वती। ३. स्वर्ग की एक प्रसिद्ध अप्सरा। ४. वेश्या। रंडी। ५. उत्तर दिशा। पुं० [सं० रंभ] लोहे का वह मोटा भारी डंडा जिसका अगला सिरा धारदार होता है और जिससे आघात करके मजदूर या दीवार में छेद करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभा-तृतीया  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रँभाना  : अ० [सं० रंभणा] गाय का बोलना। गाय का शब्द करना। स० गौ से रंभण करना। गौ के शब्द करने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभापति  : पुं० [सं० ष० त०] इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभाफल  : पुं० [सं० ष० त०] केला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभित  : भू० कृ० [सं०√रंभ्+क्त] १. जिसमें या जिससे शब्द उत्पन्न किया गया हो। २. बजाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभी (भिन्)  : पुं० [सं०√रंभ्+णिनि] १. व्यक्ति जो हाथ में बेंत या दंड लिए हुए हो। २. द्वारपाल जो हाथ में दंड लिये रहता था। ३. वृद्ध आदमी जो प्रायः छड़ी या लकड़ी लेकर चलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभोरु  : वि० [सं० रंभा-उरु, ब० स०] १. (स्त्री) जिसकी केले के वृक्ष के समान उतार-चढ़ाववाली जाँघें हो। २. मनोहर। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ