लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रज्जु  : स्त्री० [सं०√सज् (रचना)+उ, नि, सिद्धि०] १. डोरी। रस्सी। २. घोड़े की लगाम। बागडोर० ३. स्त्रियों की चोटी बाँधने की डोरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रज्जुमार्ग  : पुं० [सं०] ऊँची-नीची पंकिल या पहाड़ी जगहों, बड़े-बड़े कल-कारखानों आदि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक चीजें पहुँचाने के लिए बड़े-बड़े खंभों में रस्से विशेषतः लोहे के छोटे रस्से बाँधकर बनाया जानेवाला मार्ग। (रोप-बे)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रज्जु-सर्प-न्याय  : पुं० [सं० रज्जु-सर्प, सुप्सुपा० स० रज्जुसर्प-न्याय, ष० त०] रस्सी को अच्छी तरह न देख सकने के कारण भूल से साँप समझ लेने अथवा इसी प्रकार और किसी भ्रम में पड़ने की स्थिति या न्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ