लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रब  : पुं० [अ०] १. मालिक। २. ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबकना  : अ० [?] [भाव० रबकी] डर से छिपाना। दुबकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबड़  : पुं० [अं० रबर] १. एक प्रकार का वृक्ष जो वट वर्ग के अन्तर्गत और जिसका सुखाया हुआ दूध इसी नाम से प्रसिद्ध है। २. उक्त दूध से बना हुआ एक प्रसिद्ध लचीला पदार्थ जिससे गेंद, फीते आदि बहुत सी चीजें बनती हैं। स्त्री० [हिं० रगड़ा] १. बहुत अधिक परिश्रम। रगड़ा। २. व्यर्थ का श्रम। फजूल की हैरानी। क्रि० प्र०—खाना।—पड़ना। ३. रास्ते की ऐसी चक्करदार दूरी जिसमें परिश्रमपूर्वक बहुत चलना पड़ता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबड़-छंद  : पुं० [हिं०+सं०] कविता का ऐसा छंद जिसमें मात्राओं आदि की गिनती का कुछ विचार न हो। (व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबड़ना  : स० [हिं० रपटना या सं० वर्तन, प्रा० वहन] १. घुमाना-फिराना। चलाना। २. किसी तरल पदार्थ में कोई वस्तु (करछी आदि) डालकर चारों ओर चलाना या फेरना। फेंटना। ३. किसी से बहुत अधिक परिश्रम कराना। अ० घूमना-फिरना। स०=रगड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबड़ी  : स्त्री० [प्रा० रब्बा=अवलेह] गाढ़ा किया हुआ दूध का लच्छेदार रूप। बसौधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबदा  : पुं० [हिं० रबड़ना] १. वह श्रम जो कहीं बार-बार आने जाने या दौड़-धूप करने से होता है। २. कीचड़। मुहावरा—रबदा पड़ना=ऐसा पानी बरसना कि रास्ते में कीचड़ हो जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबद्द  : स्त्री० [?] आवाज। शब्द
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबर  : पुं० =रबड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबाना  : पुं० [देश] एक प्रकार का छोटा डफ जिसके मेंडरे में मंजीरे भी लगे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबाब  : पुं० [अ०] सितार, सारंगी आदि की तरह का एक बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबाबिया  : पुं० =रबाबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबाबी  : पुं० [अ०] रबाब बजानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबी  : स्त्री० [अ० रबीअ] १. वसंत ऋतु। बहार का मौसिम। २. उक्त ऋतु में तैयार होनेवाली तथा काटी जानेवाली फसल। खरीफ के भिन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबीय  : पुं० [अ०] स्त्री या पुरुष की दृष्टि से उसके पहले ब्याह से उत्पन्न पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रबील  : स्त्री० [देश] मँझोले आकार का एक प्रकार का पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रब्त  : पुं० [अ०] १. अभ्यास। मश्क। मुहावरा। रपट। क्रि० प्र०—पड़ना।—होना। २. आपस में होनेवाला मेल-जोल और आत्मीयता का सम्बन्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रब्त-जात  : स्त्री० [अ०] आपस में होनेवाला मेल-जोल और संग-साथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रब्ध  : भू० कृ० [सं०√रभ् (आरंभ करना)+वत्] [स्त्री० रब्धा] आरंभ किया हुआ। शुरु किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रब्ब  : पुं० =रब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रब्बा  : पुं० [फा० अराबा] १. वह गाड़ी जिस पर तोप लादी जाती है। तोपखाने की गाड़ी। २. ऐसी गाड़ी या रथ जिसे बैल खींचते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रब्बाब  : पुं० =रबाब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ