लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रम  : पुं० [सं० रम (क्रीड़ा)+अच्] १. कामदेव। २. स्त्री० की पति। ३. प्रेमी। प्रेमपात्र। ४. दिव्य व्यक्ति। ५. लाल अशोक। वि० १. प्रिय। मनोरम। सुन्दर। ३. आनन्ददायक। ४. मनोरंजक। वि० [हिं० राम] हिं० राम का वह संक्षिप्त रूप जो उसे यौं० शब्दों के आरम्भ में रखने पर प्राप्त होता है। जैसे—रमक, जरा, रमचेरा। पुं० [अं०] एक प्रकार की विलायती शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमइया  : पुं० =राम। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमक  : पुं० [सं०√रम्+क्वुन्—अक] १. प्रेमपात्र। २. प्रेमी। ३. उपपति जार। स्त्री० [हिं० रमकना] १. झूलने की क्रिया या भाव। २. पेंगा। ३. तरंग। लहर। स्त्री० [अ० रमक] १. अंतिम श्वास। २. अंतिम जीवन। ३. किसी चीज में किसी दूसरी चीज का दिया जानेवाला हल्का पुट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमकजरा  : पुं० [हिं० राम+काजल] एक प्रकार का धान जो भादों में पकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमकना  : अ० [हिं० रमना] १. हिडोले पर झूलना। हिडोलें पर पेंग मारना। २. झूमते हुए चलना। अ० [हिं० रमक] किसी चीज में किसी दूसरी चीज में हलकी गन्ध, छाया या प्रभाव दिखाई देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमचकरा  : पुं० [हि० राम+चक्र] बेसन की मोटी रोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमचा  : पुं० [हिं० चमचा] छोटी कलछी। चमचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम-चेरा  : पुं० [हिं० राम+चेरा=चेला] छोटी-मोटी सेवाएँ करनेवाला व्यक्ति। टहलुआ। (परिहास)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमजान  : पुं० [अ० रमज़ान] अरबी वर्ष का नवाँ महीना जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम-झल्ला  : पुं० =झमेला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम-झिगनी  : स्त्री० दे० ‘भिंडी’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमझोला  : पुं० [हि० राम+झूलना] पैर में पहनने के घुँघरु। नूपुर। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमझोल  : पुं० [?] ब्रज में, एक प्रकार का लोकगीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमठ  : पुं० [सं०√रम्=अठन्] १. हींग। २. एक प्राचीन देश। ३. उक्त देश का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमड़ना  : अ० [सं० रमण] १. रमण करना। रमना। २. किसी बात में मन लगाना। ३. युक्त होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमण  : पुं० [सं०√रम्+—ल्युट् अन] १. मन प्रसन्न करनेवाली क्रिया। क्रीड़ा। विलास। २. स्त्री-प्रसंग। मैथुन। संभोग। ३. घूमना-फिरना या टहलना। विहार। ४. [√रम्+णिच्+ल्यु—अन] स्त्री का पति जो उसके साथ भोग-विलास करता है। ५. कामदेव। ६. गधा। ७. अंडकोश। ८. सूर्य का अरुण नामक सारथि। ९. एक प्राचीन वन। १॰. एक प्रकार का वर्णिक छन्द। वि० १. रमने या विहार करनेवाला। २. रमण के योग्य। ३. आनन्द या सुख देनेवाला। ४. प्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणक  : पुं० [सं०√रमण+कन्] पुराणानुसार जंबूद्वीप के अंतर्गत एक वर्ष या खंड। इसे रम्यक भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमण-गमना  : स्त्री० [सं० ब० स० टाप्] साहित्य में एक प्रकार की नायिका जो यह समझकर दुःखी होता है कि संकेत स्थान पर नायक आया होगा और मैं वहाँ उपस्थित न थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणी  : स्त्री० [सं० रमण+ङीष्] १. रमण करने योग्य युवती और सुन्दर स्त्री। २. औरत। नारी। स्त्री। ३. संगीत में कर्णाटकी पद्धति की एक रागिनी। ४. सुगन्धबाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणीक  : वि० [सं० रमणीय] जिसमें मन रमण करता हो या कर सकें, अर्थात् सुन्दर। मनोहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणीय  : वि० [सं√रम्+अनीयर] जिसमें मन रमण करे या कर सके। अर्थात् सुन्दर। मनोहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणीयता  : स्त्री० [सं० रमणीय+तल्+टाप्] १. रमणीय होने की अवस्था, धर्म या भाव। २. सुन्दरता। ३. साहित्य-दर्पण के अनुसार साहित्यिक कृति या रचना का वह माधुर्य जो सब अवस्थाओं में बना रहे या क्षण-क्षण में नवीन रूप धारण किया करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमता  : वि० [हिं० रमना=घूमना फिरना] जो एक जगह जमकर न रहे बल्कि बराबर इधर-उधर रमण करता हो। घूमता-फिरता। जैसे—रमता जोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमति  : पुं० [सं०√रम्+अतिच्] १. नायक। २. स्वर्ग। ३. कामदेव। ४. काल। ५. कौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमदी  : पुं० [हिं० राम+सं० आद्य] एक प्रकार का जड़हन जो अगहन के महीने में पकता है। इसका चावल कई बरस तक रह सकता है। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमन  : पुं० वि० =रमण। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमनक  : वि० =रमणक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमनकसोरा  : पुं० [देश] एक प्रकार की मछली। कँवल-सोरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमना  : अ० [सं० रमण] १. रमण करना। २. भोग-विलास या सुख प्राप्ति के लिए कही रहना या ठहरना। मन लगने के कारण कही ठहरना या रहना। ३. रति-क्रीड़ा या संभोग करना। ४. आनंद या मौज करना। मजा लेना। ५. किसी चीज के अन्दर अच्छी तरह भरा हुआ या व्याप्त होना। ६. किसी काम, बात या व्यक्ति में अनुरक्त या लीन होना। ७. किसी के आस-पास घूमना या चक्कर लगाना। ८. चुपके से चल देना। गायब या चंपत होना। संयो० क्रि-जाना।—देना। ९. आनंदपूर्वक घूमना-फिरना। विहार करना। पुं० [सं० रमण] १. चरागाह। चरी। २. वह घेरा जिसमें घूमने-फिरने के लिए पशुओं को खुला छोड़ा जाता है। ३. उपवन। ४. कोई सुन्दर या रमणीक स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमनी  : स्त्री०=रमणी। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमनीक  : वि० =रमणीक। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमनीय  : वि० =रमणीय। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमल  : पुं० [अ०] १. भविष्यत् घटनाओं के संबंध में पासे की बिंदियों की गणना आदि के आधार पर किया जानेवाला कथन। २. वह विद्या जिसके द्वारा उक्त कथन किया जाता है। (यह फलित ज्योतिष का एक प्रकार है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा  : स्त्री० [सं०√रम्+णिच्+अच्+टाप्] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-कांत  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमाधव  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-नरेश  : पुं० [हिं० रमा+नरेश=पति] विष्णु। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमाना  : स० [हिं० रमना का स० रूप] १. रमण करना। २. अनुरंजित करना। अनुरक्त बनाना। मोहित करना। लुभाना। ३. अनुरक्त करके अपने अनुकूल बनाना। ४. अनुरक्त करके अपने पास रोक रखना। ५. किसी के साथ जोड़ना या लगाना। संयुक्त करना। जैसे—किसी काम में मन रमाना। ६. किसी काम या बात का अनुष्ठान आरंभ करना। जैसे—रास रमाना=रास की व्यवस्था करना। ७. अपने अंग या शरीर में पोतना या लगाना जैसे—शरीर में भभूत रमाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-निवास  : पुं० [हिं० रमा+निवास] लक्ष्मीपति विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-रमण  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमाली  : पुं० [फा० रूमाली] एक तह का बढ़िया पतला चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-वीज  : पुं० [ष० त०] एक प्रकार का तांत्रिक मंत्र जिसे लक्ष्मीबीज भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमा-वेष्ट  : पुं० [ष० त०] श्रीवास चंदन जिससे तारपीन नामक तेल निकलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमास  : पुं० =रवाँस (फली और दाने)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमित  : भू० कृ० [हिं० रमना] लुभाया हुआ। मुग्ध।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमी  : स्त्री० [मलाय] एक प्रकार की घास। स्त्री० [अं०] एक प्रकार का ताश का खेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमूज  : स्त्री० [अ० रमज् का बहु] १. कटाक्ष। २. इशारा। संकेत । ३. कोई ऐसी गूढ़ जो सहज में न समझी जा सकती हो। गंभीर विषय। ४. पहेली। ५. श्लिष्ट कथन या बात। श्लेष। ६. भेद या रहस्य की बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमेश  : पुं० [रमा-ईश, ष० त०] रमा के पति, विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमेश्वर  : पुं० [रमा-ईश्वर, ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमेसर  : पुं० =रामेश्वर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमेसरी  : स्त्री० [हिं० रामेसर] लक्ष्मी। उदाहरण—पाँचई तेरासि दखिन रमेसरी।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमैती  : स्त्री० [देश] १. किसानों की एक रीति जिसमें एक कृषक आवश्यकता पड़ने पर दूसरे खेत में काम करता है और उसके बदले में वह भी उसके खेत में काम कर देता है। इसे पूर्व में पैंठ और अवध के उत्तरीय भागों से हूँड़ कहते हैं। क्रि० प्र०—देना।—लगाना। २. वह नफरी या काम का दिन जो इस प्रकार कार्य करने में लगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमैनी  : स्त्री० [हिं० रामायण] कबीरदास के बीजक का एक भाग जिसमें दोहे और चौपाइयाँ हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्ज  : स्त्री० [अ०] [बहु, रमूज] १. आँख, भौंह आदि से किया जानेवाला इशारा। संकेत। २. भेद। रहस्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्माल  : पुं० [अ०] रमल विद्या का ज्ञाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्य  : वि० [सं० रम्+यत्] [स्त्री० रम्या] १. जिसमें मन रमण करता या कर सकता हो। रमणीय। २. मनोहर। सुन्दर। रमणीक। पुं० १. चंपा का पेड़। २. अगस्त का पेड़। ३. परवल की जड़। ४. पुरुष का वीर्य। शुक्र। ५. वायु के सात भेदो में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्यक  : पुं० [सं० रम्य+कन्] १. जंबूद्वीप का एक खंड। (पुराण) २. महानिंब बकायन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्य-पुष्प  : पुं० [ब० स०] सेमल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्य-फल  : पुं० [ब० स०] कुचला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्य-श्री  : पुं० [ब० स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्य-सानु  : पुं० [कर्म० स०] पहाड़ के शिखर पर की समस्त भूमि। प्रस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्या  : स्त्री० [सं० रम्य+टाप्] १. रात। २. गंगा नदी। स्थल-पद्मिनी। ४. महेन्द्र-वारुणी। इंद्रायन। ५. लक्षणा नामक कंद। ६. मेरु की एक कन्या जो रम्य को ब्याही थी ७. संगीत में एक प्रकार की रागिनी। ८. संगीत में धैवत स्वर की तीन श्रुतियों में से अंतिम श्रुति का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्यामली  : स्त्री० [सं० रम्या-आमली, कर्म० स०] भुँई आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रम्हाना  : अ०=रँभाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ