लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रवाँ  : वि० [फा०] १. बहता हुआ। प्रवाहित। २. जो चल रहा हो। जारी। प्रचलित। ३. (कार्य) जिसका अच्छी तरह अभ्यास हो गया हो, और जिसके निर्वाह या सम्पादन में कोई कठिनता न होती हो। ४. अभ्यस्त। जैसे—रवाँ हाथ। ५. (शस्त्र) जिस की धार चोखी या तेज हो और इसीलिए जो ठीक और पूरा काम देना हो। ५. दे० ‘रवाना’। स्त्री जान। रूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवाँस  : पुं० [देश] बोडे की जाति का एक पौधा और उसकी फली जिसके बीजों की तरकारी बनती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवा  : पुं० [सं० रज, प्रा, रअ=धूल] [स्त्री० अल्पा० रई] १. किसी चीज का बहुत छोटा टुकड़ा। कण। दाना। रेजा। जैसे—चाँदी का रवा, मिस्री का रवा। २. किसी चीज के वे कोणाकार या लंबोतरे टुकड़े जो नमी निकल जाने पर प्रायः आपसे आप बन जाते हैं केलास (क्रिस्टल)। पद—रवा भर=बहुत थोड़ा। जरा सा। ३. सूजी जिसके कण उक्त प्रकार के होते हैं। ४. बारुद का कण या दाना। ५. घुँघरू में बजनेवाला कण या दाना। वि० [फा०] १. उचित। वाजिब। २. प्रचलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवाज  : स्त्री० [फा०] १. तरीका। दस्तूर। २. समाज में प्रचलित या मान्य कोई परंपरा या रूढ़ि। प्रथा। रीति। क्रि० प्र०—चलना।—देना।—निकलना।—पाना।—होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवादार  : वि० [फा०] [भाव० रवादारी] १. उचित प्रकार का व्यवहार करने तथा संबंध या लगाव रखनेवाला। उदारचेता। २. शुभचिंतक। हितैषी। ३. सहनशील। वि० =रवेदार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवादारी  : स्त्री० [फा०] १. रवादार होने की अवस्था या भाव। इस बात का ख्याल कि किसी को कष्ट या दुःख न दिया जाय। ३. उदारता। ४. सहृदयता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवानगी  : स्त्री० [फा०] रवाना होने की क्रिया या भाव। प्रस्थान। चाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवाना  : वि० [फा० रवानः] १. जिसने कहीं से प्रस्थान किया हो। जो कहीं से चल पड़ा हो। प्रस्थित। २. कहीं से किसी के पास भेजा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवानी  : स्त्री० [फा०] १. रवाँ होने की अवस्था या भाव। २. बहाव। ३. ऐसी गति जिसमें अटक आदि न होती हो। जैसे—पढ़ने या बोलने में रवानी होना। ४. प्रस्थान। रवानगी। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवाब  : पुं० =रबाब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवाबिया  : पुं० [देश] लाल बलुआ पत्थर। पुं० =रबाबिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवायत  : स्त्री० [अ०] १. कहानी। किस्सा। २. कहावत। स्त्री० [अ० रिवायत] १. किसी के मुख से विशेषतः पैगम्बर के मुख से सुनी हुई बात दूसरों से कहना। २. इस प्रकार कही जानेवाली बात। ३. किवदंती। अफवाह। ४. कहावत। ५. किस्सा। कहानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवा-रवी  : स्त्री० [फा०] १. जल्दी। शीघ्रता। २. चल-चलाव। ३. भाग-दौड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रवासन  : पुं० [देश] एक प्रकार का वृक्ष जिसके बीज और पत्ते औषधि के काम आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ