लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रसूम  : पुं० [अ० रस्म (परिपार्टी या प्रथा) का बहु] १. नियमों, रीतियों, विधानों आदि का वर्ग या समूह। २. कर। शुल्क। ३. वह धन जो कोई काम करने के बदले में राजकीय नियमों के अनुसार राज्य को दिया जाता है। राज्य के प्रति होनेवाला देय। जैसे—दरख्वास्त देने या दावा दायर करने के समय अदालत का रसूम दाखिल करना पड़ता है। ४. वह धन जो जमींदार को किसानों की ओर से नजराने या भेंट आदि के रूप में मिलता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसूम अदालत  : पुं० [अ०] वह धन जो अदालत में कोई मुकदमा आदि दायर करने अथवा कोई दरख्वास्त देने के समय कानून के अनुसार सरकारी खजाने में दाखिल किया जाता और जिसकी प्राप्ति के प्रमाणस्वरूप टिकट आदि मिलते हैं। कोर्टफीस। स्टांप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ