लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रहि  : स्त्री०=राह (रास्ता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रहित  : वि० [सं०√रह् (त्याग)+क्त] [भाव० रहितत्व] १. समस्त पदों के अन्त में,...के बिना,...के विहीन। जैसे—धन रहित। २. अभावपूर्ण। ३. अलग तथा मुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रहितत्व  : पुं० [सं० रहित+त्व] १. रहित होने की अवस्था या स्थिति। २. नियम, बंधन, भार आदि से मुक्त या रहित किये जाने का भाव (एग्जेम्पशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रहिम  : पुं० [अ०] रहम (गर्भाशय)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रहिला  : पुं० [?] चना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ