लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रिंद  : पुं० [फा०] [भाव० रिंदी] १. ऐसा व्यक्ति जो धार्मिक बातों पर अंध-विश्वास न रखता हो, और तर्क तथा बुद्धि के विचार से केवल युक्ति संगत बातें मानता हो। धार्मिक विषयों में उदार तथा स्वतंत्र विचारोंवाला व्यक्ति। २. धार्मिक वृत्तिवाले मुसलमानों की दृष्टि से ऐसा व्यक्ति जो मद्यपान करता और श्रृंगारिक भोग-विलाश में विशेष प्रवृत्ति रखता हो, फिर भी अपने आप को अच्छा मुसलमान समझता हो। ३. मनमौजी और स्वछन्द प्रकृतिवाला व्यक्ति। उदाहरण—एक तुम्हीं हो जो बहक जाते हो तोबा की तरफ। वर्ना रिंदों में बुरा और चलन किसका है।—कोई शायर। वि० मतवाला। मस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंदगी  : स्त्री० [फा०] १. रिंद होने की अवस्था या भाव। रिंदापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंदा  : वि० [फा० रिंद] उद्दंड, निरंकुश, निर्लज्ज और लुच्चा। तुच्छ और बेहूदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ