लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुद्र  : वि० [सं०√रुद्+णिच्+रक्, णि-लुक] १. रुलानेवाला। २. रोने से छुड़ाने या रोना बन्द करनेवाला। ३. डरावना। भयंकर। पुं० १. एक प्रकार का गण देवता। जिनकी उत्पत्ति सृष्टि के आरम्भ में ब्रह्मा की भौहों से मानी गई है और जो संख्या में ११ कहे गये हैं। २. उक्त के आधार पर ११ सूचक संख्या की संज्ञा। ३. शिव का एक रूप। ४. प्राचीन काल का एक प्रकार का बाजा। ५. आक या मदार का पौधा। ६. साहित्य में रौद्र रस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रक  : पुं० =रुद्राक्ष।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-कमल  : पुं० [मध्य० सं०] रुद्राक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-कलस  : पुं० [मध्य० स०] वह कलस जिसकी स्थापना ग्रहों आदि की शांति के उद्देश्य से की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-काली  : स्त्री० [कर्म० स० वा ष० त०] शक्ति या दुर्गा की एक मूर्ति का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-कोटि  : पुं० [सं०] एक प्राचीन तीर्थ जिसमें रुद्रों का निवास माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-गण  : पुं० [सं० ष० त०] पुराणानुसार शिव के पारषद् या अनुचर जिनकी संख्या तीस करोड़ मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-गर्भ  : पुं० [सं० ब० स०] अग्नि। आग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रज  : पुं० [सं० रुद्र√जन् (उत्पत्ति)+ड] पारा। वि० रुद्र से उत्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-जटा  : स्त्री० [ष० त०] १. इसरौल। ईसरमूल। २. सौंफ। ३. एक प्रकार का क्षुप। जिसके पत्ते मयूर शिखा के पत्तों की तरह के होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रट  : पुं० [सं०] काव्यालंकार नामक ग्रन्थ के रचयिता संस्कृत साहित्य के एक प्रसिद्ध आचार्य जो रुद्रभ और शतानंद भी कहलाते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-तनय  : पुं० [सं०] जैन हरिवंश के अनुसार तीसरे श्रीकृष्ण का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-ताल  : पुं० [सं० मध्य० स०] मृदंग का एक ताल जो सोलह मात्राओं का होता है। इसमें ११ आघात और ५ खाली होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-तेज (जस्)  : पुं० [सं० ष० त०] स्वामी कार्तिकेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रत्व  : पुं० [सं० रुद्र+त्व०] रुद्र होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-पति  : पुं० [ष० त०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-पत्नी  : स्त्री० [ष० त०] १. दुर्गा का एक नाम। २. अतसी। अलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-पीठ  : पुं० [ष० त०] तान्त्रिकों के अनुसार एक पीठ या तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-पुत्र  : पुं० [ष० त०] बारहवें मनु। रुद्रसावर्णि का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-प्रयाग  : पुं० [ष० त०] उत्तर प्रदेश के गढ़वाल जिले के अन्तर्गत एक तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-प्रिय  : पुं० [ष० त०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-प्रिया  : स्त्री० [ष० त०] १. पार्वती। २. हरीतकी हड़। हर्रे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-बीसी  : स्त्री० [सं० रुद्र+हिं० बीस] फलित ज्योतिष में प्रमुख आदि साठ संवत्सरों मे अंतिम बीस संवत्सर या पर्व जो संसार के लिए बहुत कष्ट दायक कहे गये हैं। रुद्र-विशंति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-भू  : पुं० [ष० त०] श्मशान। मरघट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-भूमि  : स्त्री० [ष० त०] १. श्मशान। २. एक प्रकार की भूमि। (ज्यौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-भैरवी  : स्त्री० [ष० त०] दुर्गा की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-यज्ञ  : पुं० [मध्य० स०] एक प्रकार का यज्ञ जो रुद्र के उद्देश्य से किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रयामल  : पुं० [मध्य० स०] तांत्रिकों का एक प्रसिद्ध ग्रन्थ जिसमें भैरव और भैरवी का संवाद है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-रोदन  : पुं० [सं०] स्वर्ण। सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-रोमा  : स्त्री० [सं०] कार्तिकेय की एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-लता  : स्त्री० [मध्य० स०] रुद्र जटा (क्षुप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-लोक  : पुं० [ष० त०] वह लोक या स्थान जिसमें शिव और रुद्रों का निवास माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रवंती  : स्त्री० [सं०] एक प्रसिद्ध वनौषधि जिसकी गणना दिव्यौषधि वर्ग में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रवत्  : पुं० =रुद्रवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-वदन  : पुं० [ष० त०] १. महादेव के पाँच मुख। २. पाँच की संख्या का सूचक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रवान् (वत्)  : वि० [सं० रुद्र+मतुप्] रुद्रगणों से युक्त। पुं० १. सोम। २. अग्नि। ३. इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-विंशति  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] साठ संवत्सरों के अन्तिम २0 संवत्सरों का समूह जो अमांगलिक और कष्ट-प्रद कहा गया है। रुद्रबीसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-वीणा  : स्त्री० [ष० त०] एक तरह की पुरानी चाल की वीणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-सावर्णि  : पुं० [सं० मध्य० स०] बारहवें मनु। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-सुंदरी  : स्त्री० [ष० त०] देवी की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-सू  : स्त्री० [सं० रुद्र√सू (प्रसव)+क्विप्] वह जननी या माता जिसकी ग्यारह संताने हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-स्वर्ग  : पुं० =रुद्र लोक। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-हिमालय  : पुं० [मध्य० स०] हिमालय पर्वत की एक चोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-हृदय  : पुं० [ष० त०] एक उपनिषद् जो प्राचीन दस उपनिषदों से अलग है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रा  : स्त्री० [सं० रुद्र+टाप्] १. रुद्रजटा नामक क्षुप। २. नलिका नाम गन्ध द्रव्य। अदित-मंजरी। मुक्तवर्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्र-क्रीडा़  : पुं० [रुद्र-आक्रीड़ा, ब० स०] रुद्र या शिव का क्रीड़ा-स्थल, अर्थात् मरघट या श्मशान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्राक्ष  : पुं० [रुद्र-अक्षि० ष० त०+अच्] १. एक प्रकार का वृक्ष जिसके बीजों को पिरोकर पहनने तथा जपने के लिए मालाएँ बनाई जाती हैं। २. उक्त पेड़ का बीज जो शिव का परम प्रिय कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्राणी  : स्त्री० [सं० रुद्र-ङीष्, आनुक्] १. रुद्र अर्थात् शिव की पत्नी पार्वती शिवा। २. ग्यारह वर्षों की कन्या की संज्ञा। ३. रुद्रजटा नामक लता। ४. संगीत में एक प्रकार की रागिनी, जो मेघ-राग की पुत्र-वधू कही गई है (कुछ लोग इसे शकंर रागिनी भी मानते हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रारि  : पुं० [रुद्र-अरि, ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रावास  : पुं० [रुद्र-आवास, ष० त०] शिव का निवास स्थान। जैसे—काशी, कैलास, श्मशान आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्राष  : पुं० =रुद्राक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रिय  : पुं० [सं० रुद्र+घ—इय] १. रुद्र संबंधी। रुद्र का। २. रुद्र से उत्पन्न। ३. रुद्र की तरह भयानक डरावना। ४. आनन्द देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्री  : स्त्री० [सं० रुद्र+ङीष्] १. वेद के रुद्रानुवाक या अधमर्षण सूक्त की ग्यारह आवृत्तियाँ जिनका पाठ बहुत शुभ माना जाता है। २. एक प्रकार की वीणा। रुद्र-वीणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रोपनिषद्  : स्त्री० [सं० रुद्र-उपनिषद्, मध्य० स०] एक उपनिषद् का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ